spot_img

Darbhanga में 15th December को ट्यूशन पढ़ने जा रही नाबालिग हुईं अगवा, 17 को FIR, 12 दिनों बाद बरामदगी, यही है नगर थाना और SHO Harinarayan Singh का एक्शन

वारदात की हिस्ट्री यही है ... पंद्रह दिसंबर को नाबालिग को उठा ले जाते हैं अपहरणकर्ता। 17 दिसंबर को अपहरण की एफआईआर दर्ज होती है। नगर थानाध्यक्ष हरिनारायण सिंह त्वरित एक्शन में आते हैं। फिर, आलोक पकड़ाता है। बारह दिनों बाद अपहरण का पटाक्षेप हो जाता है। पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा नगर थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने जा रही नाबालिग के अपहरण में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बारह दिनों बाद अपहृता को बरामद (Kidnapped minor recovered after 12 days in Darbhanga) कर लिया है।

- Advertisement -

साथ ही वारदात में शामिल दो आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। वारदात 15 दिसंबर की है जब नगर थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी। काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं लौटी तो… पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट…

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जिले के नगर थाना क्षेत्र से बारह दिनों पहले ट्यूशन पढ़ने जा रही एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था। नगर थाना की पुलिस ने बारह दिनों बाद नाबालिग लड़की को बरामद करते हुए दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के स्कूलों में चमकेगी नई रंगत! दीपावली से पहले सभी विद्यालयों में होंगे रंग-रोगन | जानिए -आंगनबाड़ी और छात्रावासों पर बड़ा अपडेट!

वारदात 15 दिसंबर को जब नगर थाना क्षेत्र से उक्त नाबालिग लड़की ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी। काफी देर तक जब वह वापस घर नही लौटी तो परिवार वालों काफी खोज बिन करना शुरू किया तब किसी ने उन्हें बताया कि भगवान दास मुहल्ला के शंकर राम के पुत्र अमन कुमार, गुड्डू राय के पुत्र शिवम कुमार, रमेश भगत के पुत्र हरि भगत के साथ उसे खानकाह चौक की तरफ जाते हुए देखा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime जाले पुलिस का बड़ा एक्शन! वारंट पर एक, नशे में धुत दूसरा गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

इसकी जानकारी मिलने के बाद लड़की के पिता ने जब शंकर राम के पिता कपलेश्वर राम और आलोक कुमार के पिता शंकर राम से इस मामले में बातचीत करने गए तो उनलोगों ने इनके साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगे। इसके बाद उनका संदेह और गहरा हो गया।

इसके बाद उन्होंने भी जब उन्हें पुत्री की कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने नगर थाना में 17 दिसंबर को पांच लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। नगर थानाध्यक्ष हरिनारायण सिंह भी इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले एक आरोपी आलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उससे पुलिस गहरी पूछताछ कर लड़की को भी पुलिस ने 12 दिनों बाद गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! बिहार के लिए चलेंगी 11 नई स्पेशल ट्रेनें, त्योहारों पर घर जाना हुआ आसान! मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, बेतिया, कटिहार के यात्री ध्यान दें!

इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष हरिनारायण सिंह ने बताया कि इस मामले में लड़की के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले के एक आरोपी को अमन कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है वहीँ दूसरा मुख्य आरोपी आलोक कुमार को लड़की सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News बेनीपुर में बड़ा हादसा: सड़क पर गिरी महिला गंभीर! बहेड़ा पुलिस ने वारंटी और 7 नशेड़ियों को दबोचा

Benipur News: दरभंगा के बेनीपुर में सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला इशरत प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें डीएमसीएच रेफर किया गया है। वहीं, बहेड़ा पुलिस ने दो वारंटी और #BenipurNews,#DarbhangaAccident,#BiharPolice

बिहार चुनाव में निशांत कुमार का बड़ा दांव: ‘2005 से पहले का बिहार याद करो, तब डालो वोट’

Bihar Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना के बाढ़ में NDA प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उन्होंने मतदाताओं से 2005 से पहले के बिहार और मौजूदा विकास को याद करने की अ #BiharElection,#NDABihar,#NishantKumar

नीरज कुमार का खुला ऐलान: ‘कोई माई का लाल मेरे चरित्र पर दाग नहीं लगा सकता’, MLC चुनाव में NDA ने झोंकी पूरी ताकत

Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव से पहले जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार को जिताने के लिए एनडीए के दिग्गज नेता एकजुट हुए। पटना में हुई बैठक में रणनीति बनी, वहीं नीरज कुमार ने अनं #BiharMLCElection,#NeerajKumar,#NDABihar

Darbhanga Education News बड़ी खबर: बेनीपुर के इस स्कूल में अब कॉमर्स की भी पढ़ाई, बिहार बोर्ड ने दिया आदेश!

Benipur Commerce Stream: बेनीपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय देवराम अमैठी में अब वाणिज्य संकाय की पढ़ाई शुरू होगी. बिहार बोर्ड ने 80 छात्रों के नामांकन का निर्देश दिया है, जिससे स्थानीय छ #BenipurNews,#BiharEducation,#CommerceStream