back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Darbhanga News| Kamtaul News| कमतौल बाजार जा रहीं नाबालिग का रास्ते से अपहरण

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News| Kamtaul News| कमतौल बाजार जा रहीं नाबालिग का रास्ते से अपहरण हो गया है। इस वक्त की बड़ी वारदात की बड़ी खबर दरभंगा जिले के कमतौल से है। जहां, शादी की नीयत से एक नाबालिग का अपहरण कर लिया गया है। जिन लोगों पर अपहरण का आरोप है वह पहले रिश्ते लेकर लड़की वाले के घर आए थे। मगर, बात नहीं बनी तो लड़की को ही अगवा कर लिया।

- Advertisement -

Darbhanga News| Kamtaul News| सदर थाना का खुटवारा, लड़की यहीं के लोगों के कब्जे में

इस मामले में, सदर थाना इलाके के खुटवारा के लोग कार्रवाई की जद में है, जहां कमतौल बाजार के लिए निकली नाबालिग लड़की को रास्ते से ही अगवा कर लिया गया। थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया, पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। जगह-जगह आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी पकड़ में होंगे।

- Advertisement -

Darbhanga News| Kamtaul News| उपेंद्र यादव समेत चार लोगों पर अपहरण की एफआईआर

जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की के अपहरण की एफआईआर कमतौल थाना में दर्ज की गई है। इसमें शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण करने की एफआईआर सदर थाना क्षेत्र के खुटवारा निवासी उपेंद्र यादव समेत चार लोगों पर दर्ज कराई गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga BIG NEWS: अतरवेल-जाले-घोघराहा पथ के चौड़ीकरण-नवीनीकरण के लिए 990 करोड़ स्वीकृत... Road Project को मिली हरी झंडी, बदलेगी सिंहवाड़ा- जाले की सूरत, जाम से मिलेगी मुक्ति

Darbhanga News| Kamtaul News| पहले नाबालिग की शादी करने का प्रस्ताव लेकर, नहीं बनीं बात तो…धमकी

दर्ज एफआईआर में लड़की के पिता का कहना है कि नामजदों ने पहले नाबालिग की शादी करने का प्रस्ताव लेकर उनके पास आए थे। लेकिन, हमलोगों ने मना कर दिया। इसके बाद जाते-जाते सभी लड़की को अगवा करने की धमकी देते चले गए।

Darbhanga News| Kamtaul News| कमतौल बाजार जाने के दौरान रास्ते से हो गईं अगवा

जानकारी के अनुसार, इस दौरान नाबालिग लड़की कमतौल बाजार जा रही थी। इसी बीच रास्ते में ही उसे अगवा कर लिया गया। जानकारी मिलते ही लड़की के परिजन ग्रामीणों के साथ खुटवारा गए। वहां उपेंद्र यादव के घर जाकर लड़की को वापस करने की बात कही। इसपर उपेंद्र यादव ने कहा कि चौदह मई को लड़की वापस अपने घर पहुंच जाएगी।

Darbhanga News| Kamtaul News| थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार ने कहा, जल्द करेंगे गिरफ्तार

लेकिन, लड़की को वापस नहीं किया गया। इसके बाद पीड़ित पक्ष स्थानीय थाना पहुंचे। यहां, थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार ने तत्काल एफआईआर दर्ज करते हुए आगे की तहकीकात तेज कर दी है। लड़की की बरामदगी के लिए रेड चल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 12 फरवरी 2026 को ग्रहों की चाल का जानें प्रभाव

Aaj Ka Rashifal: आध्यात्मिकता के गूढ़ रहस्य और ग्रहों की चाल का सीधा संबंध...

आज का पंचांग: 12 फरवरी 2026 का शुभ-अशुभ समय और गुरु पूजन विधि

Aaj Ka Panchang: वैदिक ज्योतिष में पंचांग का विशेष महत्व है, जो दैनिक जीवन...

राजपाल यादव: तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री को कहा शुक्रिया!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता...

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें