उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। इस भीषण प्रचंड गर्मी में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग बिरौल यानी पीएचईडी के अभियंता की ओर से सुपौल बाजार मे बुधवार को तीसरे दिन भी पानी सप्लाई चालू नहीं हो पाया। विभाग के पास 15 सौ रुपए नहीं रहने के कारण नगर पंचायत बिरौल सहित उसके आस पास के लगभग हजारों आबादी को सोमवार से पानी आपूर्ति बंद है।
ऑपरेटर दुर्गा प्रसाद के अनुसार जल मिनार से पानी आपूर्ति करने वाला चाभी चैंबर खराब हो जाने से यह समस्या उत्पन्न हो गया है। जिसका मरम्मत लेथ मशीन पर किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बिरौल प्रखंड के सुपौल बस स्टैंड के निकट पीएचईडी का पानी स्पलाई केंद्र स्थापित है।






जो नगर पंचायत बिरौल अन्तर्गत स्टेशन रोड,जलिया रोड, जनपट्टी,वनदेवी नगर,बिरौल थाना परिसर, अलावा सुपौल बाजार,वनदेवी नगर,गौड़ाबौराम प्रखंड सीमा से सटे जिरात सहित कई टोला,मोहल्ला के घरों मे पानी उपलब्ध करता है। इधर, एसडीएम संजीव कुमार कापर के संज्ञान में आते ही उन्होंने विभागीय कनीय अभियंता को लोगों के इस समस्या का जल्द दूर करने का निर्देश दिया है।









You must be logged in to post a comment.