मई,12,2024
spot_img

Darbhanga का Kiratpur, क्या बताएं, कैसी परेशानी, बस एक नाव हूं और पानियों में हूं….

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा का एक सुदूरवर्ती प्रखंड है किरतपुर। यहां समस्याओं की कमी नहीं है। यहां के लोग यही कहते हैं, मैं क्या बताऊं कैसी परेशानियों में हूं, काग़ज़ की एक नाव हूं और पानियों में हूं….! पानियों के बीच रहना यहां के लोगों की फितरत में है। चाहे बाढ़ आए या जाए। यहां जलजनित समस्याओं से लोग हरवक्त प्रभावित रहते हैं। ताजा मामला प्रखंड क्षेत्र के गेहूंआ नदी के उफनाने और फिर शांत होने के बाद से हो रही दिक्कतों का है।

स्थानीय स्तर पर गेहूंआ नदी को कमला बलान नदी से जोड़ने की मांग बलबती रूप से उठ रही है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि ऐसा हो जाता है तो हर साल लाखों के नुकसान से बचा सकता है।

जानकारी के अनुसार, गेहूंआ का पानी कमा है। सात पंचायतों के हालात सामान्य हुए हैं। मगर, यहां के लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही। तीन दिनों पानी कम हो जाने के बाद भी किरतपुर पंचायत, झगरूआ, झगरूआ तरवारा, जग्सो, कुबौल ढंगा पंचायत के मुख्य सड़कों पर पानी जमा ही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Seat| Bihar Fourth Phase Lok Sabha Elections| कह रहा दरभंगा...कर हर मैदान फ़तेह रे बंदेया

हालांकि, सीओ आशुतोष सन्नी कहते हैं कि पहले से सात जगहों पर नाव का परिचालन कराया जा रहा था। दो जगह और परिचालन कराया जा रहा है। यानी नौ जगहों पर परिचालन के बीच लोगों के आने जाने के लिए सिर्फ नाव ही सहारा है।

मगर, सबसे अधिक परेशानी किसानों के सामने मवेशियों के चारे की है। झगरूआ पंचायत के किसान सुबह नाव से ही मवेशियों का चारा लाने के लिए निकल जाते हैं। शाम 4 बजे चारा लेकर आते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Keoti News| 12 साल की नाबालिग का अपहरण, केवटी पुलिस का एक्शन, मां बोली, धमकी देता है, तेरी बेटी को बेच दूंगा...

इस बीच में घर पर छोटे-छोटे बच्चों की चिंता लगी रहती है। कहीं वह खेलते खेलते पानी में नहीं चला जाए। यदि गेहूंआ नदी को कमला बलान नदी से जोड़ दिया जाए तो हमलोगों को हर साल लाखों के नुकसान से बचा सकते हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें