back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

दरभंगा के पूर्व सांसद कीर्ति आजाद ने Darbhanga Triple Murder Case जांच के लिए गठित SIT को बताया मजाक, कहा-10 मिनट की बिजली कट की भी हो हाईकोर्ट के रिटायर जज से जांच

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा जीएम रोड तिहरा हत्याकांड (Darbhanga Triple Murder Case) और घर में घुसकर बुलडोजर चलाने और कई लोगों को एक साथ जिंदा जलाने की कोशिश की बात किसी को भी हजम नहीं हो रही।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दरभंगा विभिन्न राजनीतिक संगठन लगातार मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग कर ही रहे हैं। वहीं, मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तक अनशन पर बैठे रहने का ऐलान किया है।

- Advertisement -

आज अनशन के तीसरे दिन एमएसयू के अनशनकारियों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर जमकर हमला बोला। कहा,जिस पुलिस प्रशासन पर खुद सवाल उठ रहे हैं, वह पुलिस खुद क्या जांच करेगी! जब बड़े स्तर पर मिलीभगत की बात सामने आ रही है और एसएसपी तक के संज्ञान में मामला था तो भला डीएसपी लेवल के अधिकारी क्या जांच करेंगे! कमिश्नर और आईजी स्तर के अधिकारियों से जांच करवाने की मांग पर हमारा जोर रहेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जहरीली दवाओं का काला कारोबार में फंसा बेनीपुर... ड्रग इंस्पेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 37 प्रकार की अवैध दवाएं जब्त

अब यही बात दरभंगा के पूर्व सांसद कीर्ति आजाद (Kirti Azad, former MP of Darbhanga) ने शनिवार को गोआ से एक वीडियो जारी कहते हुए पूरे मामले में स्थानीय पुलिस प्रशासन पर बड़ा सवाल उठाते हुए जांच के लिए गठित एसआईटी को भी मजाक बता दिया।

पूर्व सांसद कीर्ति आजाद ने कहा

श्री आजाद ने कहा दरभंगा के जीएम रोड कांड में चल रही जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए। कहा, जिस पुलिस प्रशासन पर खुद सवाल उठ रहे हैं, वह पुलिस क्या जांच करेगी। उन्होंने पूरे मामले की जांच टाइम बॉन्ड के साथ हाईकोर्ट के रिटायर जज स्तर से कराने की मांग की। साथ ही कहा, कम से कम कमिश्नर और आईजी स्तर के अधिकारियों से इसकी जांच जरूर हो।

जांच के लिए गठित एसआईटी महज मजाक
मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी को भी मजाक बताते हुए उन्होंने कहा कि जब बड़े स्तर पर मिलीभगत की बात सामने आ रही है। एसएसपी तक के संज्ञान में मामला था तो डीएसपी लेवल के अधिकारी क्या जांच करेंगे।

दरभंगा तिहरा हत्याकांड : MSU के अनशनकारी सेनानियों ने कहा, जिस पुलिस प्रशासन पर खुद सवाल उठ रहे हैं, वह पुलिस खुद क्या जांच करेगी!

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अस्पताल की लापरवाही या सिस्टम का जनाजा?Kusheshwar Asthan में एक्सपायर्ड दवाएं जलाने से हुआ धमाका, एक घायल, धुएं से घुटा लोगों का दम

वीडियो में उन्होंने कहा कि घटना के समय ही 10 मिनट के लिए बिजली कटने पर विभाग को भी जांच के दायरे में लाना चाहिए। इससे पहले अनशन के दूसरे दिन एमएसयू भी आईजी, डीआईजी से लेकर डीजीपी स्तर तक पूरे मामले की जांच की मांग की थी।

दरभंगा एसएसपी अशोक कुमार प्रसाद ने कहादरभंगा के पूर्व सांसद कीर्ति आजाद ने Darbhanga Triple Murder Case जांच के लिए गठित SIT को बताया मजाक, कहा-10 मिनट की बिजली कट की भी हो हाईकोर्ट के रिटायर जज से जांचइधर, ट्रिपल हत्या मामले में मुख्य आरोपी शिव कुमार झा को गिरफ्तार करने के बाद दरभंगा एसएसपी अशोक कुमार प्रसाद ने अपने चेम्बर में प्रेस कांफ्रेंस कर ट्रिपल हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पेश कियाl

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा Sanskrit Competition में तीन सगे भाई-बहनों का जलवा, एक साथ 7 पुरस्कार जीतकर रचा इतिहास

शिव कुमार झा समेत एक और आरोपी समेत अब तक दस की गिरफ्तारी हुई है। प्रेस कांफ्रेंस में नगर थाना अध्यक्ष श्री शशिकांत सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

दरभंगा तीहरे हत्याकांड के खिलाफ MSU का खुला ऐलान, अंतिम अंजाम तक लड़ेंगे लड़ाई, कहा, IG, DIG, DGP खुद करें मोनिटरिंग, जल्द हो कांड का पर्दाफाश, पूछे सवाल-अब तक क्यों शिकंजे से दूर है मुख्य आरोपी, कौन देगा जवाब,

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एक लाख की Bike Sales पर डीलर कितना कमाते हैं?

Bike Sales: क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप अपने सपनों की नई...

आज का राशिफल: 14 फरवरी 2026 का विस्तृत ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों की चाल का हमारे जीवन...

महाशिवरात्रि 2026: शिव कृपा से बन रहा लक्ष्मी नारायण राजयोग, जानें इसका राशियों पर प्रभाव

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी को पड़ने वाली महाशिवरात्रि का पर्व भगवान...

सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा पर ₹18,500 की बंपर बचत: ग्राहकों के लिए खास मौका

Samsung Galaxy S25 Ultra: स्मार्टफोन की दुनिया में प्रीमियम सेगमेंट हमेशा से ग्राहकों के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें