back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Darbhanga News | kk pathak | Bihar Niyojit Teacher | दरभंगा के शिक्षक करेंगे परीक्षा बहिष्कार, जलाई प्रति, बताया?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News | kk pathak | Bihar Niyojit Teacher | दरभंगा के शिक्षक करेंगे परीक्षा बहिष्कार, जलाई प्रति, बताया क्या पढ़िए जहां दरभंगा में केके पाठक के तुगलकी फरमान का विरोध शुरू हो गया है। उस फरमान का असर दरभंगा में देखने को मिल रहा है जहां उन्होंने सक्षमता परीक्षा में तीन बार फेल होने पर नियोजित शिक्षकों को हटा देने की बात कही थी। इसका असर आज कुशेश्वरस्थान में दिखा जहां विरोध की आग शिक्षकों ने जला दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: संस्कृत विश्वविद्यालय में परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्रों को मिलेगा मौका? नियंत्रक ने दिया बड़ा अपडेट

Darbhanga News | kk pathak | Bihar Niyojit Teacher | दरभंगा के शिक्षक केके पाठक के तुगलकी फरमान के विरोध में 

जानकारी के अनुसार, बिहार शिक्षक एकता मंच राज्य कमेटी के आह्वान पर आज सोमवार को प्रखंड कुशेश्वरस्थान पूर्वी के मध्य विद्यालय कुशेश्वरस्थान बालक पर प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षकों की ओर से केके पाठक के तुगलकी फरमान के विरोध में, जिसमें सक्षमता परीक्षा में तीन बार फेल करने पर नियोजित शिक्षकों को हटाने का आदेश है।

- Advertisement -

Darbhanga News | kk pathak | Bihar Niyojit Teacher | प्रति जलाकर विरोध जताया, कहा यह नहीं चलेगा, होगा बहिष्कार 

उसकी प्रति जलाकर विरोध जताया गया। इस मौके पर सूर्य नारायण पासवान उर्फ सूरज सक्सेना ने उक्त आदेश को तुगलकी फरमान बताया, सिया राम राय ने सभी शिक्षकों को परीक्षा का बहिष्कार करने का आह्वान किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गलमा धाम में शिव-पार्वती विवाह की धूम, जानिए Mahashivratri पर कब निकलेगी भोलेनाथ की बारात और क्या है रुद्राभिषेक का समय

Darbhanga News | kk pathak | Bihar Niyojit Teacher | बार-बार शिक्षकों के साथ अन्याय हो रहा है

वहीं लखविंदर राम, बटुकेश्वर मुखिया, प्रतिमा कुमारी, पिंकी कुमारी, शबाना खातून, मनोज कुमार सिंह, मो. अखलाक ने कहा कि बार-बार शिक्षकों के साथ अन्याय हो रहा है। ऐसे में, जयंती कुमारी, राजेश रोशन, मो. मंजूर आलम, घनश्याम भारती, प्रमोद कुमार गुप्ता, मनोज कुमार पासवान, विजय कुमार पासवान, अमन कुमार राजा, आनंद कुमार निराला, रमाकांत पासवान, मो. वाशिम अहमद सहित सैकड़ों शिक्षकों ने अपनी चट्‌टानी एकता का परिचय देते कहा कि हमारा विरोध जारी रहेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कृतिका कामरा नेट वर्थ: कौन है टीवी की इस सुपरस्टार जोड़ी में सबसे अमीर, जानिए पूरी सच्चाई!

Kritika Kamra Net Worth: ग्लैमर की दुनिया में दौलत और शोहरत की चमक हमेशा...

T20 World Cup: जिम्बाब्वे के गुमनाम हीरो जिसने ऑस्ट्रेलिया को घुटनों पर ला दिया

T20 World Cup: क्रिकेट की दुनिया में आए दिन ऐसे मुकाबले देखने को मिलते...

Assam News: हिमंता सरकार पर गौरव गोगोई का करारा हमला, कहा- ‘सबसे असफल CM और गृह मंत्री’

Assam News: असम की सियासी रणभूमि में इन दिनों बयानबाजी का तीर जमकर चलाया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें