
दरभंगा, देशज टाइम्स। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से झांकियां निकाली जायेंगी।
उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस की अध्यक्षता में इसकी रूपरेखा तैयार की गई।
कृषि विभाग की ओर से पराली प्रबंधन एवं मखाना प्रसंस्करण पर, ग्रामीण विकास विभाग की ओर से प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, गोवर्धन एवं स्वच्छ गांव समृद्ध गांव पर, नगर निगम की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध पर, उद्योग विभाग की मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना पर, जीविका की ओर से दीदी की रसोई पर, बाल विकास परियोजना की मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पर, शिक्षा विभाग की शिक्षित बिहार विकसित बिहार पर, उत्पाद विभाग की ओर से मद्यनिषेध अभियान पर, पंचायती राज विभाग की स्वच्छ गांव एवं स्ट्रीट लाइट योजना पर झांकी निकाली जाएगी। सामाजिक सुरक्षा की संबल योजना अंतर्गत ट्राई साइकिल परेड कराया जाएगा।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी डीआरडीए राहुल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह, उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ रश्मि वर्मा, डीपीएम जीविका डॉ ऋचा गर्ग, परियोजना निदेशक (आत्मा) पूर्णेन्दु नाथ झा, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग नेहा कुमारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।






