back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में कोसी घटी, लोगों की मुसीबत बढ़ी, कई घर कटाव की जद में, दहशत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थन, देशज टाइम्स। पूर्वी प्रखंड छोटकी कोनिया गांव के सामने नदी में बड़ा कटाव हो रहा है। अधिकारी कटाव का निरीक्षण कर चुके हैं लेकिन यहां से गुजरने वाले कोसी नदी के जलस्तर में कमी आते ही तेजी से कटाव से कई घर इसकी जद में आ गए हैं।

- Advertisement -

तेजी से हो रहे कटाव से छोटकी कोनिया गांव में नदी किनारे बसे आधे दर्जन से अधिक घर कटाव के जद में हैं। खतरा बड़ा हो सकता है बशर्तें तत्काल इसे मंडराने से पहले लोगों की मुसीबतों को कम कर दिया जाए। क्योंकि, लोग दहशत में हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कोसी नदी को बिहार का शौक के रूप में भी जाना जाता है। इस नदी में हर साल जलस्तर में वृद्धि और कम होने पर इसमें भीषण कटाव शुरू हो जाता है। इन दिनों कोसी नदी में छोटकी कोनिया गांव के सामने तेजी से कटाव हो रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जहरीली दवाओं का काला कारोबार में फंसा बेनीपुर... ड्रग इंस्पेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 37 प्रकार की अवैध दवाएं जब्त

उसरी पंचायत के वार्ड नंबर चौदह के सदस्य प्रतिनिधि रमाकांत मुखिया ने बताया कि छोटकी कोनिया गांव के सामने विगत तीन चार वर्षों से नदी में कटाव हो रहा है।

हर साल इसकी सूचना पूर्वी प्रखंड के सीओ को दिया जाता है। लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण छोटकी कोनिया के सामने नदी में कटाव रोधक काम नहीं किया जाता है।

वहीं बगल के बड़की कोनिया, कुंज भवन गांव में कटाव रोधक काम कर उसे बचाया जाता है। लेकिन छोटकी कोनिया गांव को कटाव से बचाने हेतु न तो स्थानीय प्रशासन कोई पहल कर रहा है न जल संसाधन विभाग ही इसका कोई उपाय करता है।

गांव और नदी के बीच का फासला लगभग ढ़ाई से तीन मीटर की दूरी रह गया है। अगर कटाव रोधक काम नहीं किया गया तो दो से तीन दिन में प्राथमिक विद्यालय छोटकी कोनिया

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Smart City: क्या दरभंगा बनेगा स्मार्ट सिटी? Delhi में मुलाकात और शहर की उम्मीदों को पंख... पढ़िए एयरपोर्ट, एम्स, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और कई विश्वविद्यालयों में सजेगा Smart City का ताज

सहित रंजीत मुखिया, राम जतन मुखिया, दुखाय मुखिया, कृणदेव मुखिया, रविन्द्र मुखिया, भीखो मुखिया, श्रीलाल मुखिया, रमाकांत मुखिया,राम चन्द्र मुखिया,बेचन मुखिया,राम देव मुखिया, विजय मुखिया तथा राम नंदन यादव का घर नदी में विलीन होने की संभावना बन गई है।

रंजीत मुखिया,राम जतन मुखिया तथा दुखाय मुखिया के घर कब नदी में कट जाए। कहना मुश्किल है। ये लोग अपने छोटे छोटे बच्चों को घर में सुलाकर घर के बड़े बुजुर्ग रतजगा कर समय व्यतीत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सेंट्रल बैंक ने दरभंगा में खोला अपना खजाना, 3400 समूहों को बांटा 26 करोड़ का लोन, खिल उठे लाभार्थियों के चेहरे

छोटकी कोनिया गांव पर कटाव का खतरा काफी बढ़ गया है। इस संबंध में जलसंसाधन विभाग के अभियंता संजय कुमार मुखिया ने बताया कि छोटकी कोनिया गांव के सामने नदी में हो रहे कटाव का निरीक्षण किया है। कटाव रोधक काम करने के लिए सूची में दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal: 14 फरवरी 2026 का दैनिक ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत लीला में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का...

14 फरवरी 2026 का विस्तृत पंचांग और हनुमान जी की कृपा

Aaj Ka Panchang: वैदिक ज्योतिष और सनातन धर्म की गहरी परंपराओं में पंचांग का...

T20 World Cup 2026: क्या भारतीय क्रिकेट के लिए बन रहा है ऐतिहासिक संयोग?

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में एक बार फिर उम्मीदों...

Rohit Shetty फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: पुणे से मुंबई तक ऐसे बिछाया गया था जाल!

Rohit Shetty News: बॉलीवुड के सिंघम डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें