back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान थाने के कंप्यूटर रूम में दवा कारोबारी बंधुओं की बर्बर पिटाई, ‘फाड़ देंगे वर्दी’ की धमकी…मामला पहुंचा SSP तक

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Kusheshwar Asthan News: जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो इंसाफ की गुहार कहां लगे? कुशेश्वरस्थान थाने में जो हुआ, वह इसी कहावत को चरितार्थ करता है, जहां वर्दी का रौब दो भाइयों पर कहर बनकर टूटा।

- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान बाजार के एक दवा व्यवसायी आनंद खेतान और उनके भाई ने स्थानीय थाने के एसआई मनोज कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष अंकित चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उन्हें थाने के कंप्यूटर कक्ष में बंद कर बुरी तरह पीटा गया और प्रताड़ित किया गया। इस मामले में न्याय की आस लिए पीड़ित श्री खेतान ने सोमवार को दरभंगा में एसएसपी से मिलकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

- Advertisement -

एसएसपी को सौंपे गए आवेदन में आनंद खेतान ने पूरी घटना का ब्यौरा दिया है। उन्होंने बताया कि यह घटना एक फरवरी की है। वह दिन में करीब 11 बजे दो दिन पूर्व काटे गए एक चलान के संबंध में जानकारी लेने के लिए थाने पहुंचे थे। उस समय थानाध्यक्ष अंकित चौधरी थाने में मौजूद नहीं थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident: दरभंगा-जयनगर एनएच 527 बी पर DJ को रास्ता दिखा रहे युवक की बोलेरो से कुचलकर मौत, केवटी में शहनाई की जगह गूंजी चीखें

Kusheshwar Asthan News: जानें क्या है पूरा मामला?

थानाध्यक्ष की अनुपस्थिति में, श्री खेतान ने वहां मौजूद एसआई अंशु कुमारी से चलान के बारे में पूछताछ की। आरोप है कि इसी बात पर एसआई साहिबा उनसे तू-तड़ाक करने लगीं। माहौल बिगड़ता देख श्री खेतान बिना कोई जवाब दिए वापस अपनी दुकान पर लौट आए। कुछ समय बाद जब उन्हें सूचना मिली कि थानाध्यक्ष अंकित चौधरी थाने आ गए हैं, तो वह दोबारा अपनी बात रखने थाने पहुंचे।

आरोप है कि इस बार उन्हें देखते ही एसआई अंशु कुमारी ने उनके साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करना शुरू कर दिया और एक चौकीदार से कहकर उनका मोबाइल फोन जब्त करा लिया। जब इस घटना की खबर उनके भाई सतीश खेतान को मिली, तो वह भी स्थिति को समझने के लिए थाने पहुंच गए।

पीड़ित के अनुसार, तभी एसआई मनोज कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष अंकित चौधरी वहां आ गए और दोनों भाइयों के साथ गाली-गलौच करते हुए उन्हें कंप्यूटर रूम में बंद कर दिया और उनके साथ मारपीट की। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

CCTV फुटेज से खुलेगा राज?

श्री खेतान ने बताया कि इस घटना के बाद बाजार के अन्य व्यवसायियों के हस्तक्षेप पर पुलिस ने उन्हें पीआर बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे दोनों भाई थाने से निकल रहे थे, तो एसआई मनोज कुमार शर्मा और अंशु कुमारी ने उन्हें धमकी दी। धमकी में कहा गया कि अगर इस घटना की शिकायत कहीं भी की तो महिला एसआई की वर्दी फाड़ने का झूठा आरोप लगाकर जेल भिजवा देंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 19 बोतल कोडीन और 720 नशीली गोलियों के सौदागर को मिली 10 साल की सजा, 50 हजार का जुर्माना भी

पीड़ित आनंद खेतान ने दावा किया है कि यह पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। उन्होंने एसएसपी से इस मामले की गहन जांच करने और दोषी पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि सच सामने आ सके। D

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज सोने के दाम में रिकॉर्ड उछाल: क्या कहते हैं Gold Price के ताजा आंकड़े?

Gold Price: वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय वायदा बाजार में सोने और चांदी...

Indian Cricket Team: ज़िम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के लिए पोंटिंग का ‘मास्टरस्ट्रोक’!

Indian Cricket Team: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ भारत की रणनीति पर रिकी पोंटिंग का बड़ा...

25 फरवरी 2026 का दैनिक राशिफल, पंचग्रही योग का प्रभाव

ब्रह्मांड में ग्रहों की निरंतर गति और नक्षत्रों के बदलते स्वरूप का हमारे जीवन...

Bihar Meat Shop License: अब हर मांस-मछली दुकान को मिलेगा लाइसेंस और QR कोड, जानें नए नियम

Patna Meat Shop License: राजधानी की गलियों में सजी मांसाहारी व्यंजनों की दुकानें अब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें