मई,3,2024
spot_img

कुशेश्वरस्थान थाना में घुसा सैलाब, बाजार भी चारों ओर से घिरा बाढ़ में, कागजात सुरक्षित करने में जुटे पुलिस अधिकारी, नहीं सुधरे हालात तो बाबा कुशेश्वरस्थान भी डूबेंगे

spot_img
spot_img
spot_img

कुशेश्वरस्थान। कमला बलान नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। दो दिनों से लगातार कमला बलान का जलस्तर में बढ़ोतरी से कुशेश्वरस्थान बाजार भी चारों ओर बाढ़ के पानी से घिर गया है।

 

शनिवार को कुशेश्वरस्थान थाना परिसर में भी बाढ़ के पानी ने कब्जा जमा लिया है। थाना परिसर एवं कार्यालय में बाढ़ का पानी घुस जाने से थाना में कार्यरत पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है।कुशेश्वरस्थान थाना में घुसा सैलाब, बाजार भी चारों ओर से घिरा बाढ़ में, कागजात सुरक्षित करने में जुटे पुलिस अधिकारी, नहीं सुधरे हालात तो बाबा कुशेश्वरस्थान भी डूबेंगे

गत दो दिनों से जिस तरह लगातार जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है अगर इसी तरह का स्थिति रहा तो कुछ ही घंटों  में कमर तक पानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| राख की ढ़ेर में जमींदोज महादेव मठ गांव...300 घर राख...पहली सी सूरत हो गई बीती बात

 

थाना परिसर में बाढ़ के पानी के घुसते ही पुलिसकर्मी कागजातों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं जानकार बताते है कि अगर स्थिति ऐसी ही रही तो कुशेश्वर नाथ मंदिर भी जलमग्न हो सकता है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें