back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में होली और शब-ए-बारात को शांति, सद्भाव, भाईचारे के बीच मनाने का संकल्प

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान पूर्वी।  होली एवं शबे बरात को लेकर थाना परिसर में शनिवार को थाना अध्यक्ष भगवान सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। इसमें दोनों प्रखंड से कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग बैठक में भाग लिए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस दौरान थाना अध्यक्ष श्री सिंह ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली और शबे बरात पर्व को शांति भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए खास करके जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में हुड़दंग यों की सूचना दे ताकि संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जा सके।

- Advertisement -
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में होली और शब-ए-बारात को शांति, सद्भाव, भाईचारे के बीच मनाने का संकल्प
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में होली और शब-ए-बारात को शांति, सद्भाव, भाईचारे के बीच मनाने का संकल्प

इस दौरान जनप्रतिनिधि की ओर से पूर्वी प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष छेदी राय उर्फ सीके ह्यूमेन ने बताया कि जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय पुलिस सामंजस्य बनाकर रखें तो अधिकांश मामलों का निष्पादन हो जाएगा और वातावरण शांत रहेगा वही होली पर्व को लेकर हर गांव में ऑडियो के माध्यम से लाउडस्पीकर लगाकर गांव गांव में शराब नहीं पीने एवं असामाजिक तत्व की सूचना पुलिस को देने से क्षेत्र में शांति का माहौल कुछ हद तक कार्य हो सकता है।

वही थानाध्यक्ष भगवान सिंह ने कहा कि खास करके सरपंच साहब लोग सजग रहकर छोटे-मोटे मामलों का निष्पादन पंचायत स्तर से ही कर ले तो थाना का बोझ हल्का हो जाएगा साथ ही आप लोग हुड़दंग यू एवं शराबियों की सूचना दें इस पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि होली पर्व के दिन लोग शांति बनाए रखें और अगर नशेड़ी या शराब कारोबारी कही  पकड़े जाते हैं तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने कहा कि चौक चौराहों पर पुलिस गश्ती एवं चौकीदार की प्रतिनियुक्ति रहेगी ताकि असामाजिक तत्वों के लोग की पहचान की जा सके और कार्यवाही की जायेगी।

मौके पर पूर्वी अंचल के राजस्व अधिकारी  नदी अयूबी, मुखिया राजेश पासवान, कैलाश साह, श्रवण कमती, बिंदेश्वरी साह, अविनाश कुमार, नवल किशोर राय, सरपंच बाबन दास, मो इस्लाम, मिथलेश कुमार,मोहम्मद जमाल,बलराम मुखिया, पलटन मुखिया सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 21 फरवरी 2026: सिंह राशि के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन, मिल सकता है बड़ा सरप्राइज!

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की दिव्य ऊर्जाओं और ग्रहों के सूक्ष्म स्पंदनों का अवलोकन...

आज का पंचांग: 21 फरवरी 2026, वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी पर पाएं शुभ फल

Aaj Ka Panchang: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, जिसे वैनायकी श्री...

21 फरवरी 2026: आज पाएं फ्री दमदार रिवॉर्ड्स के साथ Free Fire MAX Redeem Codes

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार...

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की डबिंग हुई पूरी, इस धांसू तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल!

Dhurandhar 2 News: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर धूम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें