back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में ये चोरी है या सीनाजोरी…CO साहेब

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान। आये दिन चोरी की घटना होते ही रहती है। और ये आम बात है। लेकिन कभी आपने देखा है कि सरकारी गाड़ी से चोरी का सामान ले जाते। जी हां ये बिल्कुल सही है और ये मामला है कुशेश्वरस्थान शिवगंगा घाट से ठीक सटे अंचल कार्यालय का जहां कोई चोर नही बल्कि अंचल के कर्मी सीओ के गाड़ी से सरकारी समान चोरी करके ले गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

अंचल से सामान की चोरी होते हुए एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में अंचल की सरकारी गाड़ी में अंचल के ड्राइवर कर्मी और गार्ड तीनो मिलकर गाड़ी में कंबल और प्लास्टिक लोड कर रहे है। इतना ही नही जानकर बताते है कि सभी कंबल और प्लास्टिक को बाजार से बाहर कहीं दूर जाकर बेचा गया है।

- Advertisement -

 

सूत्र बताते है कि इस बार कड़ाके की ठंढ में कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल को कुल 80 कंबल का आवंटन किया गया था। जिसमे एक भी कंबल का वितरण जरूरतमंद लोगो के बीच नही किया गया। सभी कंबल रेज्ड प्लेटफार्म पर बने कमरे में रखा था। उसमें बाढ़ के समय आवंटन किया हुआ प्लास्टिक भी था। रविवार के दिन अंचल के कर्मी उदय झा, अंचल गार्ड और सीओ के ड्राइवर ने सीओ के गाड़ी में ही कंबल और प्लास्टिक लोड करते किसी ने वीडियो बना लिया।

 

वीडियो वायरल होने के बाद अंचल के कर्मी उदय झा अंचल नही आ रहे और गार्ड से जब पूछा गया तो उसने कहा कि मैं अंचल के छत पे बैठा था तभी अंचल के कर्मी उदय झा आये और बोले कि रेज्ड प्लेटफार्म का चाभी लेकर आइये सीओ साहेब का आदेश है कंबल और प्लास्टिक गाड़ी में लोड करना है। सीओ साहब की गाड़ी में मैंने कंबल लोड कर दिया उसके बाद कर्मी और ड्राइवर गाड़ी लेकर कहाँ गया मुझे नही पता।

 

हालांकि देशज टीम ने इस मामले में सीओ अखिलेश कुमार के सरकारी नम्बर 8544412511 पर कई बार संपर्क करने का कोशिश किया पर सीओ ने फोन तक उठाना मुनासिब नही समझा।

 

इस मामले में अंचल प्रधान लिपिक भोला राय ने बताया कि कुल 80 कंबल अंचल को दिया गया था। और किस कारण से वितरण नही किया गया इसकी जानकारी अंचलाधिकारी ही बता सकेंगे। जिस दिन कंबल और प्लास्टिक ले जाया गया सीओ के गाड़ी में लोडकर उस दिन रविवार था। इसलिए ज्यादा जानकारी मेरे पास नही है।

 

इस मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में अंचल से आवेदन मिलता है तो आगे की कार्यवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजपाल यादव के साथ तिहाड़ जेल में क्या हुआ? प्रियदर्शन का बड़ा कदम!

Rajpal Yadav: बॉलीवुड में रिश्तों की गर्माहट और मुश्किलों की कड़वाहट हमेशा से चर्चा...

महाशिवरात्रि 2026: 12 शुभ योग और 4 राजयोग में शिव-शक्ति का पावन पर्व

Mahashivratri: शिव और शक्ति के दिव्य मिलन का महापर्व, महाशिवरात्रि हर वर्ष फाल्गुन मास...

Civil Defence: बोकारो में 54 ‘संकटमोचक’ तैयार, उपायुक्त बोले- सोशल मीडिया पर रील बनाकर लोगों को करें जागरूक

Civil Defence: बोकारो में 54 'संकटमोचक' तैयार, उपायुक्त बोले- सोशल मीडिया पर रील बनाकर...

बिहार में हड़कंप: पटना NEET Student Death Case में CBI ने हॉस्टल खंगाला, अहम दस्तावेज जब्त

Patna NEET Student Death Case: शिक्षा के मंदिर में जब रहस्य की परछाई गहराती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें