back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के Tilakeshwar में “अज्ञात” पुलिस वाहन ने Khagaria के युवक को कुचला तो गुस्से से फूट पड़े ग्रामीण, किया सड़क जाम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थन-फुलतोड़ा सड़क पर तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र के अर्थुआ व गोलमा गांव के बीच गोरधर टोला के पास सड़क किनारे खड़े युवक को पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप (Khagaria youth crushed by police vehicle in Tilakeshwar, road blocked in protest) से जख्मी हो गया।

- Advertisement -

बताया जाता है कि पुलिस की गाड़ी युवक को टक्कर मारने के बाद भाग रही थी। इस दौरान किसी ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो पुलिस की गाड़ी से तीन जवान उतरे और घायल युवक को रिक्शा पर लादकर पास के निजी क्लिनिक पर पहुंचा कर फरार हो गए। फिलहाल वह किस थाने की गाड़ी थी यह पता नही चल पाया है। हालांकि स्थानीय स्तर पर युवक की प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

- Advertisement -

घटना में घायल युवक की पहचान खगड़िया जिले के अलौली थाने की चैरीचौरा पंचायत के भराठ निवासी सहेशवर महतो के पुत्र सोनू कुमार महतो (24) के रूप में की गई है। घायल का लोगों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराकर उसके परिजनों को सूचना दी गई है। उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया में भर्ती भेजा गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अस्पताल की लापरवाही या सिस्टम का जनाजा?Kusheshwar Asthan में एक्सपायर्ड दवाएं जलाने से हुआ धमाका, एक घायल, धुएं से घुटा लोगों का दम

जानकारी के अनुसार सोनू कुमार बाइक से अपने ननिहाल सहरसा जिले के महिषी थाने के भाव गांव जा रहा था। दूसरी बाइक से उसकी भाभी सचिना देवी भी साथ जा रही थी। इसी दौरान अरथुआ और गोलमा गांव के बीच गोरधर टोला के पास वह सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर पीछे से आ रही भाभी के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से गोलमा गांव की तरफ से आ रही पुलिस गाड़ी ने सोनू को ठोकर मारते हुए निकल गयी।

गाड़ी की ठोकर से वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे यूं ही छोड़कर भाग रही पुलिस की गाड़ी को देखकर मौके पर मौजूद एक महिला चिल्लाने लगी तो कुछ दूर जाकर पुलिस की गाड़ी रुकी। गाड़ी से तीन पुलिस कर्मी निकलकर घायल युवक को ई रिक्शा से गोलमा तक लाए और ग्रामीण चिकित्सक के क्लिनिक पर पहुंचाकर गाड़ी लेकर भाग गये।

ग्रामीण चिकित्सक ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर उसे रेफर कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सोनू के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे युवक के परिजन और ननिहाल के लोगों ने उसे खगड़िया में भर्ती कराया है।

बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सक ने युवक को पटना रेफर कर दिया, पर परिजनों ने उसे खगड़िया के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। युवक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: संस्कृत विश्वविद्यालय में परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्रों को मिलेगा मौका? नियंत्रक ने दिया बड़ा अपडेट

घटना के बाद अरथुआ और गोलमा गांव के लोगों ने अलग-अलग सड़क जाम कर यातायात ठप कर दिया। पुलिस गाड़ी की पहचान नहीं हो पायी है कि वह गाड़ी किस थाने की थी। करीब डेढ़ घंटे के बाद तिलकेश्वर ओपी पुलिस जाम स्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया। गाड़ी के बारे में पूछे जाने पर तिलकेश्वर ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गाड़ी तिलकेश्वर ओपी की नहीं थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rohit Shetty फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: पुणे से मुंबई तक ऐसे बिछाया गया था जाल!

Rohit Shetty News: बॉलीवुड के सिंघम डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग...

Free Fire MAX: 14 फरवरी को पाएं फ्री बंडल्स और स्किन्स!

Free Fire MAX: लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स के शौकीनों के लिए...

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ होगी साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म, निर्माता ने खोला विजन का राज

Ramayana Movie: बड़े पर्दे पर भगवान राम की कहानी को दोबारा जीवंत करने का...

सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा: ₹18,500 तक की बंपर बचत का सुनहरा मौका!

Samsung Galaxy S25 Ultra: टेक दिग्गजों के बीच हमेशा ही एक खास जगह बनाने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें