मई,3,2024
spot_img

कुशेश्वरस्थान में आशा गईं हड़ताल पर, 17 सूत्री मांगों को लेकर बेमियादी विरोध शुरू

spot_img
spot_img
spot_img

कुशेश्वरस्थान रिपोर्टर, बिरौल अनुमंडल डेस्क देशज टाइम्स। बिहार राज्य आशा संघ के बैनर तले बुधवार को पुर्वी प्रखंड के पीएचसी पर अपने 17 सूत्री मांगों को लेकर आशा ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया।

 

इसकी अध्यक्षता कर रही पिंकी देवी ने बताया, आशा फेसिलेटर को स्थाई कर्मचारी का दर्जा मिले,आशा कर्मियों को न्यूनतम 21 हजार रूपए मानदेय दिया जाए। साथ ही सात जनवरी को समझौता के तहत एक हजार मानदेय जनवरी 19 से जोड़ कर बकाया राशि का भुकतान सरकार को करने की बात कही। kusheshawarasthan me asha

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| राख की ढ़ेर में जमींदोज महादेव मठ गांव...300 घर राख...पहली सी सूरत हो गई बीती बात

पिंकी देवी ने अपने मांग पत्र के माध्यम से कहा कि कोरोना के समय काम करने को लेकर सात सौ पचास रुपये प्रतिदिन दिया जाय। राज्य में कोरोना से आशा की मृत्यु होने पर उसके परिवार को पचास लाख रुपया मुआवजा दिया जाए सहित 17 सूत्री मांगों के समर्थन में बेमियादी हड़ताल शुरू की।(kusheshawarasthan me asha)

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| राख की ढ़ेर में जमींदोज महादेव मठ गांव...300 घर राख...पहली सी सूरत हो गई बीती बात

 

मौके पर संघ के सचिव शिवगंगा देवी, कृष्णा देवी, विशेखा कुमारी, रेणु देवी, कविता कुमारी, बबिता देवी, अजमेरी खातून सहित कई आशा मौजूद थीं।(kusheshawarasthan me asha)

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें