मई,20,2024
spot_img

कुशेश्वरस्थान प्रमुख हीरा महा मूर्खाधिराज, BDO,CO थाना प्रभारी को मिला मूर्ख शिरोमणि उपाधि

spot_img
spot_img
spot_img

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड मुख्यालय के सभा भवन में शुक्रवार को प्रमुख हीरा प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मौके पर उपस्थित सभी समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। गले मिलकर सद्भाव की मिसाल कायम रखने पर जोर दिया। बाद में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इसमें कई प्रकार के व्यंजन परोसे गए। इसका लोगों ने जम कर स्वाद लिया।

कार्यक्रम में सर्वसम्मति से प्रमुख हीरा प्रसाद सिंह को महा मूर्खाधिराज व बीडीओ अखिलेश्वर प्रसाद सिंह,सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष मनीष कुमार को संयुक्त रूप से मूर्ख शिरोमणि की उपाधि दी गई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| दरभंगा के केवटी बूथ 187, दो हिरासत में

मौके पर, उप प्रमुख संतोष कुमार यादव, मुखिया सनाउल्लाह अंसारी,सहित अनेक मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व गणमान्य उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें