बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। कुशेश्वरस्थान प्रखंड के प्लस टू राजकीयकृत नंद किशोर उच्च विद्यालय हिरणी के प्रबंध समिति के अध्यक्ष मणिकांत झा ने गुरुवार को दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने नंद किशोर उच्च विद्यालय के अलावे +2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय हिरणी का औचक निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान सूचना पट्ट पर प्रायोगिक परीक्षा की जानकारी नहीं रहने पर तुरंत सूचना पट्ट पर जानकारी अंकित करने का निर्देश संबंधित प्रधानाध्यापक को दिये।
निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक अपने कर्तव्य के प्रति मुस्तैद पाए गए। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मणिकांत झा ने देशज टाइम्स को बताया कि विद्यालय में बच्चों के बीच एडमिट कार्ड का वितरण एवं प्रेक्टिकल का काम कोविड 19 के गाइड लाइन का पालन करते हुए सुचारू रूप से चल रहा था।
बच्चों ने एडमिट कार्ड एवं प्रेक्टिकल में कोई भी राशि नहीं लेने की बात कही गयी। मौके पर +2 नंद किशोर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रजीत यादव,+2 परियोजना के प्रधानाध्यापक मुरली दास, नवीन रजक,अरुण सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।