back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

कुशेश्वरस्थान पुलिस की कामयाबी, चोरी मामले में दो गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हथड़ा गांव से 25 सितंबर को चोरी हुई टेम्पो के मामले में पुलिस ने इसमें संलिप्त दो लोगों को बीती शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर कटा हुआ टेम्पो बरामद करने में सफलता हासिल किया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोठानी पंचायत अन्तर्गत हथड़ा निवासी रामावतार यादव के पुत्र कपिल यादव अन्य दिनों की भांति 25 सितंबर को दिन भर बीआर 07 पीए 0823 रजिस्ट्रेशन नंबर की टेम्पो चला कर शाम में अपने दरवाजे पर उसे लगाकर रात में पूरे परिवार खाना खा कर सो गया। सुबह जब लोग सो कर उठा तो दरवाजे पर से टेम्पो गायब था।

- Advertisement -

 

 

प्रभावित परिवार अपने स्तर से 27 सितंबर तक टेम्पो को पता लगाने के लिए पूरा प्रयास किया। लेकिन टेम्पो का कोई अता पता नहीं चला। थकहार कर कपिल यादव ने 28 सितंबर को थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोर पर टेम्पो चरी करने का एक प्राथमिकी कांड संख्या 342/2 दर्ज किया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आयी और शक के आधार पर थाना क्षेत्र के समैला निवासी दुःखा यादव के पुत्र मुकेश कुमार यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वह टेम्पो चोरी करने की बात स्वीकार कर लिया।

 

उनके निशानदेही पर पुलिस ने खगड़िया जिला के अलौली थाना के जोगियार गांव निवासी मो0 सलीम शाह के पुत्र मौ0 फिरोज शाह के कबाड़ी की दुकान से कटा हुआ चोरी के टेम्पो बरामद कर दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शनिवार को दोनों गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शाहिद कपूर डांस: इन 5 अंडररेटेड गानों में भी एक्टर ने दिखाया था अपना बेमिसाल जलवा!

Shahid Kapoor Dance: बॉलीवुड के सबसे ऊर्जावान और बेहतरीन डांसर्स में से एक शाहिद...

JioHotstar के नए प्लान्स: क्या बदलेगा आपके मनोरंजन का तरीका?

JioHotstar: भारत में ओटीटी स्ट्रीमिंग का चेहरा लगातार बदल रहा है, और अब JioHotstar...

Ek Din Movie: जुनैद खान और साई पल्लवी की जादुई प्रेम कहानी का टीज़र हुआ रिलीज़, आमिर खान की जोड़ी करेगी वापसी

Ek Din News: बॉलीवुड में एक और धमाकेदार प्रेम कहानी दस्तक देने को तैयार...

स्मृति ईरानी का वैलेंटाइन संदेश: खुद से प्यार करने का दिया खास मंत्र, फैंस हुए कायल

Smriti Irani News: टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा और राजनेता स्मृति ईरानी ने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें