back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल SDPO Manish Chandra Choudhary का बड़ा एक्शन, 7 माह बाद कुशेश्वरस्थान बाइक लूट का पर्दाफाश, अंतरजिला गिरोह के अपराधी को दबोचा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल,देशज टाइम्स। कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में बड़ी बाइक लूट का बिरौल के एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने सात माह बाद पर्दाफाश करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। जहां समस्तीपुर के अंतरजिला गिरोह के अपराधी (Kusheshwarsthan after 7 months bike robbery busted) को दबोचा गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

याद कीजिए 10 अप्रैल की संध्या जब अपराधियों ने संजय पौद्दार को तीन बुलेट सवारों ने मारपीट कर बाइक और मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। अब सात महीनें बाद लूटी गई बाइक के मामले में संलिप्त अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पढ़िए क्या खुलासा कर रहे हैं एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी, कैसे हुआ बाइक लूटकांड का पर्दाफाश। कैसे बनी रणनीति उस छापेमारी के बाद। पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इसका खुलासा करते हुए एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने मीडिया को बताया कि 10 अप्रैल की संध्या सात बजे कमला बलान के पास कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र उसरी के रहने वाले वादी संजय पौद्दार को तीन बुलेट सवार अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट कर ग्लेमर बाइक व मोबाईल लूट कर फरार हो गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Sanjay Saraogi Mother Passes Away: दरभंगा MLA, BJP अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, CM Nitish ने किया फोन

इसमें वादी के आवेदन के आवेदन पर कुशेश्वरस्थान थाना में एफआइआर दर्ज है। वारदात में प्रयुक्त बुलेट बाइक एवं लूटी गई ग्लेमर बाइक के साथ मोबाइल बरामद कर लिया गया है। वहीं, प्राथमिकी आरोपी गोविंद कुमार को जेल भेजा गया था।

इस कांड में फरार चल रहे बुलेट के चालक नवटोलिया, सिंघिया समस्तीपुर के किराणी यादव के पुत्र कुणाल कुमार को समस्तीपुर से गुप्त सुचना के आधार पर गठित की गयी पुलिस की टीम ने 11 दिसंबर को कुशेश्वरस्थान बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार छापेमारी दल में कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, प्रपुअनि नन्देश्वर सहनी, प्रपुअनि मनोज कुमार शर्मा, केशरी नन्दन राम एवं साथ सशस्त्र बल मौजूद थे। वही दूसरी ओर एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशन पर 12 दिसम्बर को बहेड़ी थाना अन्तर्गत शुभम टीवीएस के सामने छापामारी की गयी।

छापेमारी के दौरान दो अपराधकर्मी को अवैध हथियार एक देशी पिस्टल, दो गोली जिंदा, एक मोबाईल एवं एक ग्लेगर मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार दोनों अपराधी की ओर से अपराधिक घटना को अंजाम देने का योजना बनाये जाने की बात कही गयी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा कमिश्नर के 'जनता दरबार' में गूंजे गंभीर मुद्दे, 15 आवेदनों पर ऑन-स्पॉट सुनवाई, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

पुलिस की तत्परता की वजह से तत्क्षण गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में बहेडी थाना कांड सं-405/23 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनो जेल भेज दिया गया। गठित की गयी छापामारी पुलिस टीम में बहेड़ी थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी, प्रपुअनि शशीभूषण रजक शामिल थे। एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया इस मामले में अग्रिम आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026: ब्रह्मा-विष्णु विवाद और शिव के प्रथम ज्योतिर्लिंग का रहस्य

Mahashivratri 2026: प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने...

T20 World Cup 2026 में अमेरिका का ऐतिहासिक प्रदर्शन: नीदरलैंड्स को 93 रनों से रौंदा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच से भरपूर एक ऐसे...

Bihar Police News : बिहार पुलिस का पुनर्गठन… 11 जिलों में ग्रामीण SPs को मिले नए अधिकार, जानिए Darbhanga समेत किस SP के जिम्मे...

बिहार पुलिस पुनर्गठन: बिहार की प्रशासनिक मशीनरी में एक बार फिर बदलाव की हवा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें