spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान सीएसपी संचालक को 3 अपराधियों ने रोका, लूट लिए दो लाख 35 हजार कैश

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। मामला थाना क्षेत्र के मधुबन उदा मार्ग से जुड़ा है जहां बीती देर शाम सीएसपी (ग्राहक सेवा केन्द्र) संचालक से अपराधियों ने हथियार दिखाकर सवा दो लाख से अधिक कैश लूट लिए।

- Advertisement -

अपराधियों की संख्या तीन बताई जा रही है जो सीएसपी संचालक दिनमो पंचायत के पीएनबी का सीएसपी संचालक पैकाचराई निवासी विवेका नंद यादव से कैश छीनकर चलते बने।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दिनमो पंचायत के पीएनबी के सीएसपी संचालक पैकाचराई निवासी विवेकानंद यादव पंजाब नेशनल बैंक शाखा कुशेश्वरस्थन से दो लाख 35 हजार रुपए निकासी कर उसे अपने बेग में रखा और बाइक से अपने गांव पैकाचराई जा रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में दहशत: कमतौल के दो गांवों में महिलाओं पर जानलेवा हमला,घर में घुसकर बेटी से मंगलसूत्र -पैसे लूटे

इसी दौरान शाम में जब वह मधुबन उदा गांव के बीच पहुंचे तो वहां पूर्व से बाइक खड़ा कर सड़क किनारे अगल बगल खड़े तीन अपराधियों ने उन्हें बाइक रोकने का इशारा किया। जैसे ही विवेकानंद अपनी बाइक रोकी अपराधियों ने देसी कट्टा निकाल कर उसके सिर पर मार और पीठ के पीछे लटके रुपए वाली बेग निकाल कर पश्चिम दिशा में मधुबन गांव की ओर बाइक से तीनों अपराधी भाग गए।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन! हत्या, लूट, अपहरण के 18 आरोपियों की जमानत याचिकाएं रद्द

पीड़ित संचालक ने घटना की सूचना थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना की शिकायत सीएसपी संचालक श्री राय ने थाना पहुंच कर थाना अध्यक्ष श्री सिंह को दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime पटना से घर लौटे तो उड़ गई होश! दरवाजे से गायब मिली अपाची बाइक

सूचना मिलते ही श्री सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर तहकीकात में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि अपराधियों के धड़ पकड़ करने के लिए छापेमारी किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPS कुंदन कृष्णन ने ठोका 5 करोड़ का नोटिस! बक्सर सांसद सुधाकर सिंह बोले- न माफी मांगूंगा, न आवाज झुकेगी

Bihar Sudhakar Singh: बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने वरिष्ठ IPS कुंदन कृष्णन के 5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वे किसी दबाव में झुकेंगे नहीं और न्याय की #BiharPolitics,#SudhakarSingh,#DefamationNotice

Muzaffarpur Crime 11 दिन से लापता बेटी के लिए सड़क पर मां-बाप: मुजफ्फरपुर-दरभंगा हाईवे जाम|पढ़िए – गुप्त, अहम और सुराग

Muzaffarpur Missing Girl: मुजफ्फरपुर के बोचहां में 11 दिन से लापता छात्रा की बरामदगी न होने पर गुरुवार को ग्रामीणों ने मुजफ्फरपुर-दरभंगा सड़क जाम कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का #MuzaffarpurNews,#BiharCrime,#StudentAbduction

पटना विश्वविद्यालय में PUTA चुनाव का बिगुल बजा! 26 पदों पर 4 नवंबर को पड़ेंगे वोट

PUTA Election: पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (PUTA) चुनाव 2026 की घोषणा हो गई है। 26 पदों के लिए 4 नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे भी आएंगे। नामांकन प्रक्रिया 22 अक्टूबर #PUTAElection,#PatnaUniversity,#BiharNews

Darbhanga Crime पटना से घर लौटे तो उड़ गई होश! दरवाजे से गायब मिली अपाची बाइक

Jale Bike Theft: जाले के दीघोपट्टी गांव में पटना में कार्यरत एक वाहन चालक की अपाची बाइक घर के दरवाजे से चोरी हो गई। पांच अक्टूबर को बाइक खड़ी कर वह पटना गए थे, 10 अक्टूबर को लौट #JaleBikeTheft,#BiharCrime,#DighopattiNews