back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Darbhanga-Kusheshwarsthan Om Balaji Petrol Pump | कुशेश्वरस्थान ओम बालाजी पेट्रोल पंप मालिक के पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली, 10 लाख कैश लूटकर फरार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान से बड़ी खबर आ रही है जहां ओम बालाजी पेट्रोल पंप मालिक रमाकांत पाठक के पुत्र रामसूत भारद्वाज को अपराधियों ने (Kusheshwarsthan Om Balaji petrol pump owner’s son shot by criminals, looted 10 lakh cash and escaped) गोली मार दी है।

- Advertisement -

Kusheshwarsthan Om Balaji Petrol Pump | लूट, मारी गोली और कुशेश्वरस्थान में सनसनी

वहीं, अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दस लाख कैश भी लूट लिए हैं। जख्मी हालत में पेट्रोल पंप मालिक रमाकांत पाठक के पुत्र रामसूत भारद्धाज का चल रहा इलाज चल रहा है। वहीं पूरे इलाके में सनसनी है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Kusheshwarsthan Om Balaji Petrol Pump |ओम बालाजी पेट्रोल पंप के मालिक के पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली

वारदात दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र का है जहां ओम बालाजी पेट्रोल पंप के मालिक के पुत्र को देर रात अपरायधियों ने गोली मारकर 10 लाख रुपये लूट फरार हो गए। जानकारी के अनुसार रामसूरत पाठक अपनी बाइक से कैश लेकर अपने गांव औराही जा रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा Sanskrit Competition में तीन सगे भाई-बहनों का जलवा, एक साथ 7 पुरस्कार जीतकर रचा इतिहास

Kusheshwarsthan Om Balaji Petrol Pump |बैग छीनने का विरोध पड़ा भारी, अपराधियों ने दाग दी गोली

इस दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेरकर रुपये से भरा बैग छिनने लगे जब उन्होंने अपराधियों का विरोध किया तो अपराधियों ने रामसूरत के दोनों पैर में गोली मार दी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे गंभीर अवस्था मे परिजनों इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया है।

Kusheshwarsthan Om Balaji Petrol Pump |डीएमसीएच में हैं भर्ती, अधिक खून निकलने से हालत गंभीर

जानकारी के अनुसार, मालिक रमाकांत पाठक के पुत्र रामसूत भारद्वाज को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि उन्हें दो गोली पांव में लगी है। अधिक रक्तस्त्राव होने से स्थिति गंभीर होने की बात कही गई है।

Kusheshwarsthan Om Balaji Petrol Pump |बाइक से अपने गांव औराही जा रहे थे पंप मालिक के पुत्र

बताया जाता है कि पेट्रोल पंप से कैश लेकर रामसूरत अपनी बाइक से अपने गांव औराही जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही कुशेस्वरस्थान थाना की पुलिस भी मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई है।

Kusheshwarsthan Om Balaji Petrol Pump |अपराधियों ने ओवरटेक कर रामसूरत को घेरा

पेट्रोल पंप से कुछ ही दूर आगे बढ़ने पर ही बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रामसूरत को घेर लिया। उन्हें रुपये से भरे बैग को लूटने की कोशिश करने लगें। विरोध करने पर बदमाशों ने ताबड़‌तोड़ फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में शनिवार को 3 घंटे बिजली गुल! घर से निकलने से पहले देखें प्रभावित इलाकों की पूरी लिस्ट

Kusheshwarsthan Om Balaji Petrol Pump |गोली जब रामसूत को गोली, वह नीचे गिरे फिर…

इसमें दो गोली रामसूत के पांव में लग गई। उनके नीचे गिरते ही बदमाशों ने रुपये से भरे बैग लेकर फरार हो गए। बताया कि ब्लू रंग की अपाचे बड़क पर तीन बदमाश सवार थे, जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: प्रेमिका से मिलने 'लैला' बनकर पहुंचा आशिक, ग्रामीणों ने समझा बच्चा चोर... पढ़िए जमकर खातिरदारी और सलवार-सूट, दुपट्टे वाला छलिया

Kusheshwarsthan Om Balaji Petrol Pump |थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

घटना की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि कोई सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कृतिका कामरा नेट वर्थ: कौन है टीवी की इस सुपरस्टार जोड़ी में सबसे अमीर, जानिए पूरी सच्चाई!

Kritika Kamra Net Worth: ग्लैमर की दुनिया में दौलत और शोहरत की चमक हमेशा...

T20 World Cup: जिम्बाब्वे के गुमनाम हीरो जिसने ऑस्ट्रेलिया को घुटनों पर ला दिया

T20 World Cup: क्रिकेट की दुनिया में आए दिन ऐसे मुकाबले देखने को मिलते...

Assam News: हिमंता सरकार पर गौरव गोगोई का करारा हमला, कहा- ‘सबसे असफल CM और गृह मंत्री’

Assam News: असम की सियासी रणभूमि में इन दिनों बयानबाजी का तीर जमकर चलाया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें