

प्रशांत, कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। महाशिवरात्रि के दिन भटकी लड़की को मिला अपना परिवार। अपने माता पिता को देख खुशी से झूम उठी अंजली। अंजलि की गायब होने से हर तरफ भटकी मूकबधिर लड़की को उनके परिजनों से मिलाने की कोशिश हो रही थी। इसमें सफलता हासिल हुई।
मंगलवार को भटकी लड़की अंजलि कुमारी के माता पिता ने कुशेश्वरस्थान थाना पहुंचकर अपने बच्ची को लेकर घर चले गए। लड़की के माता पिता पूर्वी चंपारण जिला के हनुमान नगर निवासी उमेश ठाकुर एवं अनीता देवी हैं। श्री ठाकुर ने बताया कि अंजलि मानसिक रूप से बीमार चल रही है।
दरभंगा में इसका इलाज चल रहा है। 16 फरवरी को बिना घर के लोगों को कुछ बताए निकल गई। कुशेश्वरस्थान कैसे पहुंची इसका पता नहीं है। 19 फरवरी से ही अंजलि के कुशेश्वरस्थान थाना में होने की जानकारी हर तरफ से दी गई।
- Advertisement -
हर तरफ से परिजनों को जानकारी हुई तब मोबाइल फोन करने पर थानाध्यक्ष से बात हुई और अंजलि सही सलामत होने की जानकारी मिलने पर चिंता दूर हुई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कुशेश्वरस्थान पहुंच कर अंजलि को अपने साथ ले जा रहे हैं। उन्होंने कुशेश्वरस्थान थाना अध्यक्ष और पुलिस प्रशासन को भी इसके लिए आभार व्यक्त किया।
- Advertisement -




