back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga का कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर, बाबा की पेटी में आते महीने में लाखों, मगर, मैली, खुजली वाली शिवगंगा में गंगा स्नान

spot_img
- Advertisement - Advertisement
प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान देशज टाइम्स। सावन की पहली सोमवारी में महज चंद दिन बचे है। पर व्यवस्था के नाम पर बाबा नगरी में कुछ दिख नही रहा। आखिर मंसा क्या है न्यास समिति का।

जानकारी के अनुसार, बिहार का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवनगरी बाबा कुशेश्वर धाम के शिवगंगा का पानी मैला हो गया है। शिवगंगा के पानी का रंग भी नीला हो चुका है। इसके कारण पानी से बदबू आ रही है। बदबू भी इतना की बगल में थाने में में ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारी और कर्मियों का भी जीना मुहाल हो गया है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रत्येक वर्ष सावन में बाबा नगरी कुशेश्वर नाथ मंदिर में लाखों शिवभक्त पूजा अर्चना करने आते हैं। अब सवाल यह है कि दूर दराज से जो भी शिवभक्त यहां आएंगे क्या वह इसी बदबूदार नीला पानी मे स्नान कर बाबा भोले को जलाभिषेक करेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जब शटर गिराकर भागे... कुशेश्वरस्थान में प्रशासन का बड़ा एक्शन, Illegal Clinic Raid में कई अवैध पैथोलॉजी और नर्सिंग होम पर लटकी तलवार! पढ़िए...Kusheshwarsthan में भूचाल

स्थानीय लोग बताते हैं कि शिवगंगा का पानी इतना गंदा हो गया है कि जो भी लोग शिवगंगा में स्नान करते हैं, उनके शरीर में खुजली होने लगती है। आखिर न्यास इतनी लापरवाही क्यों कर रही है।

- Advertisement -

शिवगंगा की साफ-सफाई में न्यास के किसी सदस्य की जेब से जब खर्च नहीं होना तो फिर शिवगंगा की साफ-सफाई क्यों नहीं की जाती है। वहीं, बाबा की दान पेटी से महीने में लाखों की कमाई होती है। इससे पूर्व आस्था का महापर्व छठ में भी शिवगंगा की यही दुर्दशा थी।

जब देशज टाइम्स ने प्रमुखता से इसकी खबर लिखी थी तब जाकर जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया। और शिवगंगा की साफ-सफाई की गई थी। इस बार भी शिवगंगा का पानी काफी गंदा हो गया है।

न्यास के कार्यालय के ठीक सामने शिवगंगा है और न्यास के लोग प्रत्येक दिन गंदा पानी को देखते है साफ सफाई नहीं करा रहे हैं। आखिर न्यास के पदाधिकारी और कर्मी को हनुमानजी जैसा क्यों शक्ति याद दिलाना पड़ता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जियो पोस्टपेड प्लान: अब 349 रुपये में पाएं असीमित फायदे और हॉटस्टार

Jio Postpaid Plan: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धी माहौल के बीच, रिलायंस जियो ने...

NEET Admission: एक छात्र का संघर्ष, जिसने सुप्रीम कोर्ट में जीती मेडिकल सीट

NEET Admission: जबलपुर के एक छोटे से शहर से निकलकर अथर्व नाम के एक...

Hyundai Venue: नई खूबियां और ग्राहकों का अटूट विश्वास!

Hyundai Venue: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट हमेशा से ग्राहकों के बीच...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें