मई,15,2024
spot_img

दरभंगा के जीएनगंज के एक निजी स्कूल के पास मिला नशे की हालत में सड़क पर लड़खड़ाता दो युवक, तीसरा खोल रहा था दुकान का शटर…पहुंची लहेरियासराय पुलिस…

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। लहेरियासराय थाने की पुलिस ने नशे की हालत में दो युवकों जीएन गंज स्थित एक निजी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया हैं।

थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति को किसी ने सूचना दी कि दो युवक नशे की हालत में सड़क पर लड़खड़ा रहा है, जिसकी हालत ठीक नहीं है। थानाध्यक्ष ने गश्ती दल को भेज कर दोनों युवक को थाना लाने को कहा। हिरासत में लिए गए दोनों युवक की पहचान जीएन गंज मोहल्ला के रहने वाले स्व. शिवनाथ भंडारी के पुत्र राज रोशन एवं बाकरगंज मोहल्ला के रहने वाले स्व. श्री राम परिहार के पुत्र दीपक कुमार हैं।

दोनों युवक को ब्रेथ एनालाइजर से जांच किया गया तो अल्कोहल होने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को दोनों युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Kamtaul News| जबरन नशे की गोली खिलाया, विरोध करने पर चाकू से गोदा, कैश लूटे, खेत की पगडंडी से फरार

 

इधर लहेरियासराय थाना क्षेत्र में ही गुदरी बाजार स्थित दुकान में एक युवक शटर का ताला खोलने का प्रयास कर रहा था इसकी सूचना थानाध्यक्ष को मिली। थानाध्यक्ष ने गश्ती दल को गुदरी भेजा जहां युवक को थाना लाया गया।

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार की देर रात खाजासराय का रहने वाला स्व. सुरेश मंडल के पुत्र करण कुमार रात के करीब एक बजे दुकान में लगे ताला को खोलने का प्रयास कर रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार करण कुमार से पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Biraul News| बिरौल से Big Breaking में जमीनी खून...देकलीधाम में चाचा की हत्या

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें