spot_img

जब E-Vehicle Portal पर Laheriyasarai police ने गाड़ी नंबर डाला…रह गई हैरान… लोहिया चौक पर बिरौल, बहेड़ी, बेंता के ये 6 गुनहगार

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन। जब ई-वाहन पोर्टल पर लहेरियासराय पुलिस ने गाड़ी नंबर डाला…रह गई हैरान… लोहिया चौक पर बिरौल, बहेड़ी, बेंता के ये 6 गुनहगार। जहां, लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने वाहन चेकिंग के दौरान खदेड़कर चोरी की बाइक के साथ अपराधी को दबोचा। वहीं, लोहिया चौक पर छह नशेड़ियों को भी दबोच लिया।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

जानकारी के अनुसार, दरभंगा के लहेरियासराय थाना की पुलिस ने बाकरगंज में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक चोर पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। जहां, पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime | जमीन के लिए खूनी संघर्ष: मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला, नकदी-जेवरात ले भागे

पकड़ने के बाद बाइक का कागज मांगने पर उसने कागजात नहीं होने की बात करने लगा। ई वाहन पोर्टल पर गाड़ी नंबर डालने पर इंजन नंबर और चेचिस नंबर गलत आया। पूछताछ करने पर बाइक चोरी होने की बात कबूली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Chhath Puja 2026: ब्रजघाट गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु, खरना के बाद शुरू हुआ कठिन निर्जला व्रत

पकड़े गए बाइक चोर शिनाख्त बहेड़ा थाना क्षेत्र के इटहरवा गांव के रहने वाले फुलदेव यादव के रूप में पहचान की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए बाइक चोर के बारे में तहकीकात की जा रही है। शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वहीं चेकिंग के दौरान लोहिया चौक पर 06 नशेड़ी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। नशेड़ियों में बेंता निवासी राजेंद्र कुमार, बिरौल थाना के उसरी निवासी रमाशंकर सिंह, रामाशीष सिंह, नीतीश कुमार, बहेड़ी थाना क्षेत्र के पवरा निवासी राजकुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार नशेड़ी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News समस्तीपुर में धान खरीद पड़ी सुस्त, 1100 से ज्यादा आवेदन के बाद भी किसानों की बढ़ी टेंशन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में धान की सरकारी खरीद बेहद सुस्त चल रही है। 1188 आवेदनों के मुकाबले अब तक सिर्फ 47 किसानों से 108 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है।

Sitamarhi News सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक ने बालू कारोबारी को रौंदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बालू कारोबारी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Sitamarhi News बेंगलुरु से घर लौट रहे युवक की हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Sitamarhi News: बेंगलुरु से घर लौट रहे सुरसंड के युवक गुड्डू राइन की हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Darbhanga Crime | जमीन के लिए खूनी संघर्ष: मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला, नकदी-जेवरात ले भागे

Jale News: जाले के रेवढ़ा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे बेटे पर मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला करने का आरोप है। घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात भी ले जाने की प्राथमिकी दर्ज