
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही हैं। नगर पंचायत के वार्ड सात में अज्ञात अपराधियों ने सुनसान गाछी में एक युवक की हत्या कर लाश फेंक दिया था जिसे स्थानीय लोंगों की सूचना पर पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांव के लोगों में दहशत का माहोल हैं।
मृतक की पहचान सिंहवाड़ा नगर पंचायत के वार्ड 7 के निवासी बुधन कहार के पुत्र ललन कहार के रुप में की गई।
प्रथम दृष्टया देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा हैं कि चाकू मारकर हत्या कर दी गई हैं।
हालांकि समाचार लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता नही चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या शुक्रवार रात हुई है। शनिवार सुबह कुछ महिलाएं शौंच के लिए बगीचे के तरफ गई तो खून से सना एक चप्पल दिखा। थोड़ा आगे बढ़ी तो ललन का शव देखा गया।उसके कान एवं शरीर में कई जगह चाकू का निशान पाया गया है।
महिलाओं ने लाश देखने के बाद स्थानीय लोगो और पुलिस को इसकी सूचना दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच शुरु कर दी। हालाकि घटना के कारणों का पता नही चल सका है।
लोगो ने बताया कि मृतक के एक मित्र से पुलिस पूछ ताछ कर रही है। जो देर रात तक ललन के साथ था। पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।
शंका जाहिर की जा रही हैं कि मृतक के एक दोस्त ने देर शाम उसे फोन कर बुलाया था इसके बाद ललन घर वापस नहीं लौटा। पुलिस को शंका हैं कि कही उसके दोस्त का ही इस हत्या में हाथ तो नहीं हैं।
पुलिस उससे पूछताछ कर रही हैं।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि कई बिंदुओं पर उनकी जांच जारी हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि परिजनों के तरफ से आवेदन लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।







You must be logged in to post a comment.