

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में गुरुवार को भूमि विवाद समझौता शिविर का आयोजन किया गया।
इसमें बेनीपुर अंचल के दो एवं अलीनगर अंचल के 1 मामलों का सुनवाई की गई। साथ ही,आवश्यक निर्देश दिए गए। बेनीपुर से प्रतिवेदित 2 मामलों में 1 मामले सड़क से संबंधित था जिसमें निजी भूमि में सड़क बनाने की मांग को लेकर मामला प्रतिवेदित हुआ था।
कुछ इसी तरह का मामला अलीनगर अंचल का भी सामने आया जब आवेदन कर्ता रैयती भूमि से रास्ता बनाने की मांग कर रहे थे। वहीं, भू-स्वामी अपने आप को कमजोर एवं निर्बल बताते हुए देने से इंकार कर रहे थे। उक्त मामले का निष्पादन करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी शंभुनाथ झा ने कहा कि निजी भूमि पर रास्ता बनाने का प्रशासन को कोई अधिकार नहीं है।
लेकिन उन्होंने तत्काल अंचल अधिकारी भुवनेश्वर झा एवं अलीनगर के अंचलाधिकारी संतोष श्रीवास्तव को सरकारी भूमि चिन्हित कर रास्ता का समाधान करने का निर्देश दिया। इस दौरान दोनों अंचल अधिकारी के साथ-साथ दोनों थानाध्यक्ष उपस्थित थे।



