spot_img

दरभंगा के बिरौल अनुमंडल में भूमि विवाद के समाधान को आगे आए एसडीओ और एसडीपीओ, जल्द निकलेगा समाधान, कुशेश्वरस्थान और घनश्यामपुर थाना में कई मामले लंबित, मिला सीओ को टास्क

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल क्षेत्र में भूमि विवाद से संबंधित मामलों को जल्द निष्पादन करने को लेकर एसडीओ संजीव कुमार कापर एवं एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी के संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

इसमें अनुमंडल के सभी थाना अध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक के प्रारंभ में एसडीओ श्रीकापर ने थाना स्तर पर आयोजित होने वाले संयुक्त बैठक में प्राप्त एवं लंबित परिवादों की समीक्षा के क्रम में पाया कि भूमि विवाद के अधिकाधिक मामले कुशेश्वरस्थान एवं घनश्यामपुर थाना में लंबित है।

- Advertisement -
दरभंगा के बिरौल अनुमंडल में भूमि विवाद के समाधान को आगे आए एसडीओ और एसडीपीओ, जल्द निकलेगा समाधान, कुशेश्वरस्थान और घनश्यामपुर थाना में कई मामले लंबित
दरभंगा के बिरौल अनुमंडल में भूमि विवाद के समाधान को आगे आए एसडीओ और एसडीपीओ, जल्द निकलेगा समाधान, कुशेश्वरस्थान और घनश्यामपुर थाना में कई मामले लंबित, मिला सीओ को टास्क

उपस्थित सीओ, राजस्व अधिकारी द्वारा बताया गया कि आपसी सहमति के आधार पर निष्पादित होने योग्य मामले त्वरित कार्रवाई की जा रही है। शेष स्वामित्व, सीमांकन आदि संबंधित मामले में वादी प्रतिवादी से साक्ष उपस्थापन में विलंब होने के कारण निष्पादन अग्रतर कार्रवाई में विलंब होता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

वहीं, अनुमंडल स्तर पर प्राप्त भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु भेजे गए पत्र के सन्दर्भ में पृच्छा किए जाने पर अंचला अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अनुमंडल स्तर से प्राप्त अधिकांश मामलों का निष्पादन कर दिया गया है तथा शेष मामला रैयती भूमि से संबंधित होने एवं पक्ष अप्राप्ति के कारण लंबित है।

यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

इसके संदर्भ में नोटिस निर्गत कार्रवाई की जा रही है। इधर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा लंबित मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित एवं पक्ष प्राप्त कर स्थलीय अभिलेखीय जांच उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए निष्पादन प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर भेजने का निर्देश सभी थाना अध्यक्ष और सीओ को दिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कैमूर में खौफनाक वारदात: बकरी हटाने को कहा तो बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला!

Kaimur Murder: कैमूर में एक बेटे ने बकरी बांधने के मामूली विवाद में अपने पिता को पीट-पीटकर मार डाला. चैनपुर के इस्माइलपुर गांव की इस खूनी घटना ने सबको चौंका दिया है. पुलिस जां#KaimurMurder,#BiharCrime,#DomesticViolence

मुजफ्फरपुर में अमृत भारत एक्सप्रेस के इंजन ने दिया धोखा, यात्रियों का फूटा गुस्सा!

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया, जिससे ट्रेन दो घंटे से अधिक की देरी से रवाना हुई। यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।#MuzaffarpurNews,#AmritBharatExpress,#BiharTrainDelay

झारखंड बिष्टुपुर हिंसा पर CM सोरेन का कड़ा फैसला: इन जिलों के SSP-SP को हटाया, जानें क्यों?

Jharkhand Law and Order: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के SSP-SP को हटा दिया है। बिष्टुपुर हिंसा के बाद य#JharkhandNews,#HemantSoren,#LawAndOrder

बिहार में सस्ता हुआ 19 KG वाला गैस सिलेंडर! होटल-रेस्तरां मालिकों के लिए बड़ी खबर, जानिए नई कीमत

Bihar LPG Price: बिहार में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए बड़ी खुशखबरी! जुलाई की शुरुआत में 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 172.50 रुपये घट गई है, अब यह 3241.50 रुप#BiharLPGPrice,#CommercialCylinder,#GasPriceCut