

प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान। कुशेश्वरस्थान पुलिस ने फ़िल्मी स्टाइल में भूमाफिया प्रवीण यादव के सहयोगी फर्जी शोभा सिंह को किया गिरफ्तार।
बता दें कि समस्तीपुर जिला के सिंघिया थाना क्षेत्र के सुमहा डयोढ़ी से मीणा देवी पति सागर राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सूत्रों के अनुसार जुलाई 2022 में भिंडुआ पंचायत के गोबराही गांव पहुंचे कुशेश्वरस्थान पुलिस को काफी हाई बोल्टेज ड्रामा का सामना करना पड़ा था।
भूमाफिया प्रवीण यादव को गिरफ्तार करने पहुंचे सअनि संजय कुमार की टीम को काफी मशक्कत के बाद थाना कांड संख्या 62/22 के नामजद प्रवीण यादव को गिरफ्तार कर लिया।
जानकर बताते हैं कि प्रवीण यादव, मीणा देवी तथाकथित सोभा सिंह सहित अन्य लोगो पर स्थानीय थाना में बांका जिला के कुंज बिहारी ने लिखित शिकायत किया था कि मेरा कुछ जमीन कुशेश्वरस्थान थाना के मौजे बलथरबा में था।
जब जमीन का लगान कटाने मेरा करपरदाज कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल पहुंचे तो पता चला कि दिनांक 07 फरवरी 2021 को उक्त जमीन को प्रवीण यादव पिता यदु प्रसाद यादव ग्राम भिण्डुआ टोले गोबराही ने मेरी मां शोभा सिंह की जगह किसी दूसरे महिला को खड़ा करके
जमीन का केवला सहरसा जिला के जमालपुर थाना के ग्राम बघमोत्तर अमृतनगर के किसी महेंद्र यादव के हाथों जमीन बेच दिया। और खुद उस केवाला में सनाखतदार बना है।
इसका केवाला संख्या 1213 है। इस केस में फिलहाल कुशेश्वरस्थान पुलिस ने प्रवीण यादव सहित सभी नामजद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
- Advertisement -


