spot_img

Bihar Land Survey: दरभंगा में कार्य शुरू, बना पहला अव्वल जिला! जानिए पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement -

भूमि सर्वेक्षण की प्रगति: दरभंगा अव्वल, आठ प्रमंडलों में सर्वर एक्टिव, देखते ही देखते दरभंगा बन गया सिरमौर

बिहार में भूमि सर्वे को लेकर हर घर में सरगर्मी है। हर कोई जानना चाहता है। क्या होगा? इसके तहत, अब मार्च में जहां भूमि सर्वे के लिए सरकार कैंप लगाने वाली है। वहीं, दूसरे चरण के अठारह जिलों में दूसरे चरण में कार्य तेजी पर हैं। यह वैसे जिले हैं जहां अगस्त, 2024 में ही भूमि सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो चुका है। इनमें दरभंगा का भी नाम शामिल है। इतना ही नहीं, दरभंगा का ग्राफ सबसे ऊपर भी है। आइए जानते हैं विस्तार से खबर

- Advertisement -

✔ 8 प्रमंडलों में सर्वेक्षण कार्य हुआ तेज
राज्य के 9 में से 8 प्रमंडलों में सर्वेक्षण कार्य के सर्वर सुचारू रूप से काम करने लगे हैं।

- Advertisement -

✔ 18 बड़े जिलों में भूमि सर्वेक्षण जारी
दूसरे चरण के भूमि सर्वेक्षण में शामिल जिले:
मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, वैशाली, पटना, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, बक्सर, सारण, सीवान, गोपालगंज, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, गया, औरंगाबाद, नवादा और भागलपुर।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga - Jale Health News | रतनपुर वालों की हुई बल्ले-बल्ले! अब सोमवार-गुरुवार डॉक्टर देखेंगे मरीज, जाले में शुरू हुई बड़ी सुविधा

✔ 79.42 लाख स्वघोषणाएं दर्ज

  • ऑनलाइन माध्यम से: 46,41,796
  • शिविरों में ऑफलाइन प्राप्त: 33,00,437
  • ऑफलाइन में से ऑनलाइन किया गया: 24,29,756
  • ऑनलाइन प्रक्रिया लंबित: 8,70,681

✔ एक सप्ताह में लंबित कार्य पूरा करने का निर्देश
भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक कमलेश कुमार सिंह ने राजस्व सर्वे प्रशिक्षण संस्थान, शास्त्रीनगर में समीक्षा बैठक में सभी बंदोबस्त पदाधिकारियों को अगले एक सप्ताह में लंबित स्वघोषणाओं को ऑनलाइन करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Akasa Flight दरभंगा से अब मुंबई जाना हुआ आसान! अकासा एयर की नई उड़ान से छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा सुपरफास्ट

✔ दरभंगा सर्वेक्षण में अव्वल

  • दरभंगा जिले में अब तक कुल 7,50,989 स्वघोषणाएं दर्ज
  • रैयतों द्वारा सीधे ऑनलाइन: 6,30,832

भूमि सर्वेक्षण में दरभंगा की सर्वाधिक संतोषजनक प्रगति राज्य के अन्य जिलों के लिए मिसाल बन रही है। इन सभी 18 जिलों में कुल मिलाकर अंचल और मौजा हैं। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों को मिलाकर दूसरे चरण में अबतक जमा स्वघोषणा की कुल संख्या 7942233.00 हो चुकी है। इनमें 4641796.00 स्वघोषणा रैयतों की ओर से ऑनलाइन माध्यम से अपलोड किया गया है। शिविर स्तर पर ऑफलाइन माध्यम से कुल 3300437.00 स्वघोषणा प्राप्त हुई है। इसमें, 2429756.00 स्वघोषणा को ऑनलाइन किया जा चुका है। अन्य 870681.00 स्वघोषणा को ऑनलाइन किया जाना बाकी है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Darbhanga News! दरभंगा में सैकड़ों दुकानदारों की बेदखली पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जानें पूरा मामला

स्वघोषणा की प्रगति की जिलावार समीक्षा

अगले एक सप्ताह में इन्हें ऑनलाइन करने का लक्ष्य सभी बंदोबस्त पदाधिकारियों को दिया।  भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक कमलेश कुमार सिंह ने शास्त्रीनगर स्थित राजस्व सर्वे प्रशिक्षण संस्थान में स्वघोषणा की प्रगति की जिलावार समीक्षा की। दूसरे चरण के जिन 18 जिलों में भूमि सर्वेक्षण का काम शुरू हुआ है।

WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

दरभंगा में ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से आज तक कुल

इनमें सर्वाधिक संतोष जनक प्रगति दरभंगा जिले की रही। जिले में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से आजतक कुल 750989.00 स्वघोषणा प्राप्त है। इनमें से रैयतों की ओर से सीधे ऑनलाइन माध्यम से 630832.00 स्वघोषणा को समर्पित किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News कुशेश्वरस्थान के बिसुनिया में बड़ा सड़क हादसा: बुजुर्ग की वाहन से कुचलकर मौत

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वर स्थान में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 73 वर्षीय बुजुर्ग नथुनी राय की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया और चालक मौके से फरार ह#DarbhangaNews,#KusheshwarAsthan,#RoadAccident

Bhagalpur JLNMCH भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भयंकर बवाल! छात्र की मौत पर ठप हुई OPD, इलाज के लिए भटक रहे मरीज

Bhagalpur JLNMCH: भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (JLNMCH) में एमबीबीएस छात्र रूपेश सोनी की सड़क हादसे में मौत के बाद बवाल हो गया है। जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी#BhagalpurNews,#JLNMCHProtest,#RupeshSoni

भागलपुर में नाव चलाने पर अब ‘ना’, प्रशासन का कड़ा आदेश! जानें यात्रियों और नाविकों पर क्या होगा असर?

Bhagalpur Boat Service: भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बाधित होने के कारण गंगा नदी में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। जिला प्रशासन ने निजी नावों के परिचालन पर सख्त रुख अपनाते हुए सु#BhagalpurNews,#BoatSafety,#VikramshilaSetu

Madhubani Big News| बड़ा झटका ! सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी राहत, अब 26 नवंबर को नीलाम होगा मधुबनी कलेक्ट्रेट

Bihar Supreme Court: बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मधुबनी कलेक्ट्रेट की नीलामी रोकने की अर्जी खारिज कर दी गई है। अब 26 नवंबर को कलेक्ट्रेट परिसर नीलाम होगा।#BiharNews,#MadhubaniCollectorate,#SupremeCourt