back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान मध्य विद्यालय से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, धंधेबाज तस्कर, कंटेनर के चालक और खलासी अंधेरे का फायदा उठाकर हो गया फरार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान पूर्वी थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय नारायणपुर के परिसर से बीती गुरुवार की देर रात पुलिस ने एक कंटेनर विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त करने में सफलता हासिल की। वहीं, इस धंधे में संलिप्त तस्कर एवं कंटेनर के चालक और खलासी अंधेरे का फाएदा उठाकर भागने में सफल रहा।

- Advertisement -

पुलिस कंटेनर को जब्त कर थाना पर लाकर गिनती कराया।जिसमें विभिन्न ब्रांड के 179 कार्टून विदेशी शराब था।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष भगवान सिंह रात्री विशेष गस्ती दल में शामिल एसआई  शिवनारायण सहित पुलिस बल नेे द्यालय नारायणपुर को चारों तरफ से घेर कर विद्यालय परिसर में लावारिस अवस्था में खड़े एचआर 63ए 9801 नंबर के कंटेनर की तलाशी ली।

- Advertisement -

कंटेनर विदेशी शराब के कार्टून से भरा देखकर पुलिस आश्चर्यचकित रह गया और मिली गुप्त सूचना सच साबित हुए।विद्यालय के आसपास खोजबीन करने पर वहां दूर दूर तक कोई नजर नहीं आया।पुलिस कंटेनर को थाना लाकर शुक्रवार की सुबह शराब के कार्टून का गिनती करवाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जाले में Viksit Bharat...बच्चों ने रंगों से दिखाया 'अहिंसा का रास्ता', अधिकारियों ने गिनाईं योजना की उपलब्धियां

कंटेनर में नाईट ब्लु ब्रांड के 750 एम एल के 13 कार्टून,375 एम एल के 40 कार्टून, तथा 180 एम एल के 48 कार्टून,टूब्रोग ब्रांड के बीयर 500 एम एल के 45 कार्टून, मेकडोवेल्स ब्रांड के 750 एम एल के 28 कार्टून तथा रीगल स्ट्रेज ब्रांड के 750 एम एल के 5 कार्टन विदेशी शराब था।

शराब की कुल मात्रा 1746 लीटर आंकी गई है। थाना अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि शराब बरामदगी को लेकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर तस्करों को पहचान करने में पुलिस जुट गया है।बताते चलें कि इससे एक डेढ़ वर्ष पूर्व भी इसी विद्यालय के शौचालय से पुलिस ने 150 कार्टन से अधिक विदेशी शराब बरामद किया था।

वहीं, 2 वर्ष पूर्व इससे आधे किलोमीटर की दूरी पर स्थित मनोरीपुर चौक से पुलिस ने एक ट्रक में 200 से अधिक कार्टून विदेशी शराब बरामद किया था। पिछले कुछ वर्षों में यहां के आस पास में तीन अलग अलग समय में विदेशी शराब के खेप बरामद होने से ऐसा लगता है कि शराब तस्करी के लिए यह क्षेत्र सेफ जोन बन गया है।मौके पर प्रशिक्षु दरोगा शिवनारायण कुमार सहित कई पुलिस बल मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

21 फरवरी 2026: आज पाएं फ्री दमदार रिवॉर्ड्स के साथ Free Fire MAX Redeem Codes

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार...

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की डबिंग हुई पूरी, इस धांसू तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल!

Dhurandhar 2 News: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर धूम...

Malayalam Horror Films: दिल दहला देने वाली ये फिल्में कर देंगी आपकी रूह कांपने पर मजबूर!

Malayalam Horror Films: इस वीकेंड अगर आप अपनी शाम को सिहरन और रोमांच से...

वॉशिंग मशीन: नया जैसा चमकाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

Washing Machine: अगर आपकी वॉशिंग मशीन धीरे-धीरे अपनी चमक खो रही है, दुर्गंध दे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें