spot_img

Darbhanga के जाले में Sitamarhi से स्कार्पियो पर लादकर पहुंची बड़ी शराब की खेप, आगे बाइक से कर रहा था सरगना स्कॉट, तभी घोघराहा महावीर मंदिर के पास टकरा गई पुलिस

spot_img
- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। झमझम बारिश के बीच बुधवार की अहले सवेरे थानाध्यक्ष यशोदानन्द पाण्डे एवम सहायक दरोगा दिव्यांशु शेखर एवम पुलिसवल के साथ जाले घोघराहा सड़क के मदौली तीन मुहानी महावीर मंदिर के निकट संदिग्ध स्थिति में स्कार्पियो वाहन को रोककर किए गए तलाशी में स्कार्पियो में रखे बीस कार्टन नेपाली सौफिया शराब बरामद की है।

- Advertisement -

साथ ही स्कॉर्पियो निबंधन संख्या बीआर 1 ए के 9095 को जब्त किया है। स्कार्पियो में लोड बीस कार्टन नेपाली सौफिया शराब लेकर जा रहे सीतामढ़ी जिला के नानपुर थाना क्षेत्र के बोखरा ओपी अंतर्गत बनौल गांव वार्ड नंबर 8 निवासी शोभित साह के पुत्र लालू कुमार को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष श्री पांडेय ने देशज टाइम्स को बताया कि जब्त नेपाली शौफिया 20 कार्टन शराब की गिनती में 350 एमएल की 600 बोतल में 180 लीटर शराब है। गिरफ्तार लालू कुमार के नाम से स्कार्पियो है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: SSP जगुनाथ रेड्डी का चला तबादला एक्सप्रेस! 8 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़िए - कौन कहां गए!

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि शराब तस्कर खेसर गांव निवासी शराब तस्कर राम लक्षण साह के पुत्र नागेंद्र साह की ओर से सीतामढ़ी जिला के चोरउत में उक्त स्कार्पियो में गाड़ी में तस्कर सरगना नागेंद्र साह शराब लाद कर गाड़ी के आगे बाइक से चल रहा था।

पुलिस गाड़ी देखकर वह मौके से फरार हो गया। इस शराब तस्कर सरगना नागेंद्र साह के संदर्भ में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। वह पूर्व में भी शराब तस्करी में जेल जा चुका है। शराब तस्कर गिरोह के सरगना समेत गिरोह के अन्य सदस्यो की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Border News: अमित शाह का बड़ा फैसला: अब ‘स्मार्ट बॉर्डर’ से रुकेगी अवैध घुसपैठ, पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा…3 राज्यों को सख्त संदेश!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा में अवैध घुसपैठ तथा जनसांख्यिकीय बदलाव पर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने 'स्मार्ट बॉर्डर' परियोजना#BiharBorderNews,#AmitShah,#SmartBorderProject

Bihar Politics : बिहार Vidhan Parishad News में बड़े बदलाव की आहट…अध्यक्ष और सभापति … प्रेम और अवधेश कुर्सी बचेगी या जाएगी? किसका नाम...

बिहार विधान परिषद के सभापति पद पर बड़ा बदलाव तय है। भाजपा के पास विधानसभा अध्यक्ष का पद रहेगा, लेकिन जदयू को सभापति की कुर्सी मिलेगी। इससे वर्तमान सभापति अवधेश#BiharPolitics,#VidhanParishad,#NeerajKumar

Darbhanga Minor Girl Kidnap: दरभंगा में शौच गई नाबालिग लड़की अचानक हुई लापता! पिता के आरोपों से सनसनी… क्या है अगवा होने की असल...

दरभंगा में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने से हड़कंप मच गया है। पिता ने हरिचंदा गांव के दो युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया है, आशंका है कि उनकी बेटी के स#DarbhangaNews,#MinorGirlKidnap,#BiharCrime

Muzaffarpur Hospital Fire Arrest: मुजफ्फरपुर अग्निकांड: ICU में जलते रहे मरीज, डॉक्टर और मैनेजर लापता! 3 गिरफ्तार, मालिक फरार, पढ़िए – चौंकाने वाला खुलासा

मुजफ्फरपुर अस्पताल आईसीयू अग्निकांड में डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार हुए हैं। संचालक फरार है। इस घटना में छह मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जिसने अस्पताल प्रबंधन क#MuzaffarpurHospitalFire,#PrasadHospital,#BiharCrimeNews