बेनीपुर, सतीश चंद्र झा। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव (Leader of Opposition Tejashwi Yadav) ने कहा कि समाज से धर्मवाद, जातिवाद एवं नफरत को जड़ मूल से नष्ट कर ही एक विकसित बिहार की कल्पना की जा सकती है।






तेजस्वी रविवार को स्थानीय जननायक कर्पूरी ठाकुर बाबा नागार्जुन स्टेडियम में
सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक विकसित बिहार की चर्चा करते करते हुए कहा कि जहां सभी धर्म संभाव के साथ-साथ कमाई, पढ़ाई, दवाई, रोजगार एवं विकास की प्रचुर संभावना है। इसका समुचित उपयोग किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने अपने संबोधन के दौरान अधिकांश समय राजग सरकार के विफलता पर ही चर्चा की। उन्होंने बिहार सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज बिहार तबाह है।
बजट का 30 फ़ीसदी भी खर्चा नहीं हो रही है
और विकसित बिहार का ढोल पीटने वाले को केंद्र सरकार के नीति आयोग की रिपोर्ट ने पोल खोल कर रख दी है, कि डबल इंजन की सरकार में बिहार सबसे गरीब राज्यों में शामिल है।
जहां लोग काम और रोजगार के अभाव में
पलायन कर रहे हैं। किसान तबाह है। शिक्षा व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। कल कारखाने बंद हो चुके हैं। विधि व्यवस्था का तो कहीं नामोनिशान ही नहीं दिखता है। चारों तरफ अपराध का ही बोलबाला है।
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की
ओर से विधानसभा में दिए गए बयान को अद्भुत बयान बताते हुए कहा कि यह सरकार नहीं सर्कस है जब मुख्यमंत्री को अपना बेसिक अनुभव भी नहीं है जो किस क्षेत्र में कितना पलायन हो रहा है और विधानसभा में वक्तव्य दे रहे हैं कि मुझे नहीं पता था कि बिहार के बच्चे यूक्रेन भी पढ़ते जाते हैं।
यह किससे छुपा हुआ है जो आज बिहार के बच्चे देश के किस राज्य में जाकर शिक्षा के लिए बिहार का पैसा नहीं खर्चा कर रहे हैं और किस देश में जाकर पढ़ाई नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने विधि व्यवस्था की समस्या पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार के विधानसभा अध्यक्ष स्वयं कह रहे हैं कि हमारी पुलिस भ्रष्ट है। जबकि जल नल योजना ,जल जीवन हरियाली योजना आपके सामने हैं । लेकिन अब और नहीं चलेगा समाज को तोड़ने की नहीं जोड़ने की बात होनी चाहिए।
उन्होंने समाज सुधार यात्रा को ढकोसला
बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी को सरकार सुधार यात्रा एवं अधिकारी सुधार यात्रा करनी चाहिए जिससे आम जनता को फायदा मिल सके । सरकार लोगों को भी ध्यान भटकाने के लिए हेलीकॉप्टर से शराब ढूंढ रही है।
राजद नेता शिक्षा की पर चर्चा करते
हुए कहा कि शिक्षक पीटे जा रहें हैं, विद्यालय में शिक्षक नहीं है ।और परीक्षा में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बनी हुई है तो फिर बदहाली दूर करने की स्वप्न दिखाई जा रही है। किसानों की समस्या को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्हें समय पर खाद बीज नहीं मिल रही है फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।
और जब विकास की बात उठती है विशेष राज्य की दर्जा मांग करती है आखिर किससे केन्द्र में किसकी सरकार है ।अन्त में अपने कार्यकर्ताओं को भी क्लास लगाते हुए कहा कि मुझे नाम से नहीं मतलब है मुझे काम से मतलब है मैं केवल काम देखना चाहता हूं। साथ ही, एमएलसी उम्मीदवार उमाशंकर यादव को जीत के लिए सबक लग जाने का निर्देश दिया।
इस दौरान बहेरा के पूर्व विधायक सह मंत्री अपने पूर्ववर्ती विधायकों को नमन करते हुए कहा कि मुझे यह सौभाग्य मिला कि मैं भी यहां का जनप्रतिनिधि रह चुका हूं ।यहां मेरा परिचय और कार्य की प्रशंसा करने की आवश्यकता नहीं है यहां की जनता सब जानती है । लेकिन सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मेरे समय बने यह जननायक कर्पूरी ठाकुर बाबा नागार्जुन स्टेडियम एवं तीन विभूतियों के नाम समर्पित आशापुर टावर की बदहाली और बोर्ड हटाना सरकार द्वारा महान व्यक्तित्व को अपमानित करने का प्रयास है।
साथ ही राजद महासचिव पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि वर्तमान सरकार में अपराध, बलात्कार ,भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारों की सरकार है। रोजगार, शिक्षा ,स्वास्थ्य सभी बदहाल हो चुके हैं और यह चोर दरवाजे की सरकार है न की जनता की चुनी हुई सरकार।
इस अवसर पर दरभंगा ग्रामीण विधायक ललित यादव ने कहा कि राजद की पृष्ठभूमि लोहिया ,जयप्रकाश एवं कर्परी है और उसी आदर्श पर तेजस्वी यादव खड़े उतर कर इस बिहार का नेतृत्व करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, भोला यादव, आर के चौधरी, विनोद मिश्र, ऋषि मिश्रा, कमल राम विनोद झा, गुलाम हुसैन चीना, रेणु देवी, यासमीन खातून, प्रखंड अध्यक्ष नीलाम्बर यादव, जिला सुनीत रंजन दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
इस दौरान दर्जनों लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उमेश राय ने की जबकि मंच संचालन अनिल कुमार झा ने किया।








