दरभंगा, देशज टाइम्स। दुर्गापूजा का पर्व 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक है। इसको शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी ने कई निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने आदेश निर्गत करते हुए जिले में सभी पदाधिकारियों, तकनीकी पदाधिकारी/पर्यवेक्षकीय पदाधिकारियों/कर्मियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी,
सभी बल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी का का सभी प्रकार की अवकाश 13 अक्टूबर 2023 से उक्त त्यौहार के शांतिपूर्वक संपन्न होने तक तक रद कर दिया गया है।
साथ ही सभी पदाधिकारी को निदेशित किया गया है कि वे अपने मुख्यालय में बने रहेंगे। वहीं, विशेष परिस्थिति में कार्यालय प्रधान के माध्यम से जिलाधिकारी की विशेष अनुमति से ही अवकाश प्राप्त कर ही मुख्यालय से बाहर जायेंगे।