back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

दरभंगा के जाले में ठप पड़े विकास कार्यों के खिलाफ एमएसयू के दो सैनानियो ने छोड़ा अन्न और पानी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड कार्यालय के समक्ष मिथिला स्टूडेंट यूनियन की ओर से सात सूत्री मांगों के समर्थन में प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना राज क़े नेतृत्व में आमरण अनशन प्रारंभ हो गया।

आमरण अनशन पर बैठे कन्हाई झा कश्यप और उज्वल भारतद्वाज बैठे हैं। इनका कहना है कि एमएसयू की ओर से लगातार पांच वर्षों से प्रखंड प्रशासन को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन देने के बाबजूद उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुआ। संगठन ने निर्णय किया कि सात सूत्री मांगों के समर्थन में अनशन का रास्ता ही है। इनकी सात सूत्री मांगों में प्रमुख मांग है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर CHC में पहुंचा प्रशासन, Hospital Inspection मिली खामियां तो अधिकारियों ने दी बड़ी चेतावनी
जाले प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत भवन सहित नगर परिषद जाले और नगर पंचायत कमतौल अहियारी में बंद पड़े आरटीपीएस काउंटर चालू किया जाए। जाले प्रखंड का नाम मिथिलाक्षर में लिखा जाए। प्रखंड के सभी पंचायतों में ओपेन
जीम की व्यवस्था प्रारंभ किया जाए। प्रखंड क्षेत्र के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्वथ्य संबंधित सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाए। वारिश नही होने से खरीफ फसल का प्रमुख धान की खेती के लिए प्रखंड के बन्द परे सभी राजकीय नलकूपो का मरम्मत कर अविलंब चालू हो।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News:आधी रात को Kusheshwarsthan में आग का तांडव, 5 घर जलकर राख, 2 महिलाएं झुलसीं | Kusheshwarsthan Fire News
अध्यक्ष मुन्नाराज ने कहा कि बीपीआरओ से मिलकर इसकी सूचना दे रखी थी, लेकिन उनकी तरफ से सिर्फ आश्वासन ही आश्वासन हीं मिला। ऐसे में, संगठन ने निर्णय किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक वार्ता कर उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक अनशन प्रारंभ रहेगा। चाहे इसके लिए जितना संघर्ष करना पड़े।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बिरौल में Bihar Board Matric Exam की तैयारी पूरी, 9 केंद्रों पर लागू रहेगी धारा 144, जानें क्या हैं नए नियम
मौके पर अमित झा (राज) सत्यम, गौरव, प्रकाश, रवि शंकर, ऋषिकेश,अमित झा, शिवम्, रमेश, रुपेश, एवं सैकड़ों लोग उपस्थिति थे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पानी में गिरे स्मार्टफोन को कैसे बचाएं? जानें स्मार्टफोन वाटर डैमेज से निपटने के 5 आसान तरीके

Smartphone Water Damage: स्मार्टफोन पानी में गिर जाए तो घबराने की ज़रूरत नहीं। आज...

शिल्पा शेट्टी न्यूज़: बेटी समीशा शेट्टी 6 साल की हुईं, मां शिल्पा ने लुटाया प्यार।

Shilpa Shetty News: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी के घर खुशियों का माहौल...

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को धोया, सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री! धुरंधर बिहारी… ई… शान का जलवा

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा महामुकाबला, भारत और पाकिस्तान के...

Vi का 479 रुपये वाला धमाकेदार Prepaid Plan: जानें सभी फायदे

Prepaid Plan: क्या आप भी महंगे होते रीचार्ज प्लान्स से परेशान हैं और एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें