back to top
10 सितम्बर, 2024
spot_img

बिरौल में अब मुफ्त कानूनी सेवा आपके दरवाजे पर! बिना खर्च कानूनी मदद!

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

न्याय अब आसान! बिरौल में अब मुफ्त कानूनी सेवा आपके दरवाजे पर! जिला मुख्यालय जाने की झंझट खत्म। गरीब और असहाय को बड़ी राहत! बिरौल में शुरू हुई निःशुल्क विधिक सेवा समिति। अब गांव-गांव पहुंचेगा न्याय! बिरौल में गठित हुई अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति। बिना खर्च मिलेगी कानूनी मदद! बिरौल में शुरू हुई नई विधिक सेवा पहल। बिरौल में हर महीने होगी बैठक, मुफ्त कानूनी सेवा पहुंचेगी आम जनता तक@आरती शंकर, देशज टाइम्स बिरौल-दरभंगा।

बिरौल अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति गठित अब स्थानीय स्तर पर निःशुल्क विधिक सहायता

बिरौल (दरभंगा), देशज टाइम्स। अब निःशुल्क विधिक सेवा (Free Legal Aid) के लिए लोगों को जिला मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय व्यवहार न्यायालय बिरौल में ही अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति (Sub-Divisional Legal Services Committee) का गठन किया गया है। इस समिति के माध्यम से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को तुरंत कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

समिति के पदाधिकारी और सदस्य

अध्यक्ष: जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शिव कुमार। उपाध्यक्ष: अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) शशांक राज । सचिव: अनुमंडलीय न्यायिक मजिस्ट्रेट (SDJM) प्रियांशु राज। वहीं, सदस्य बनें सहायक सरकारी अधिवक्ता लक्ष्मण यादव, अधिवक्ता उत्तम चौपाल, समाजसेवी नितीश कुमार राम।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में अवैध संबंध, पति परदेश में, पत्नी का 'अतरंग अफेयर', प्रेमी संग धराई, ग्रामीणों ने जमकर पीटा, देखें Viral Video

गरीब और असहाय लोगों को न्याय

समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीजे शिव कुमार ने कहा कि गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क और त्वरित विधिक सेवा (Legal Aid) दी जाएगी।

विधिक जागरूकता (Legal Awareness), विधिक साक्षरता (Legal Literacy), लोक अदालत (Lok Adalat) जैसे कार्यक्रम अब और बेहतर तरीके से आयोजित होंगे।

हर महीने होगी बैठक

समिति के सचिव एसडीजेएम प्रियांशु राज ने बताया कि हर महीने बैठक आयोजित होगी। पैनल अधिवक्ताओं और पारा विधिक स्वयंसेवकों की मदद से NALSA (नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी) के “सबके लिए न्याय” (Justice for All) के लक्ष्य को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में दिल दहला देने वाली वारदात! किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म

स्थानीय स्तर पर बड़ा फायदा

इस समिति के गठन से ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी परामर्श (Free Legal Consultation) मिलेगा। छोटे-छोटे मामलों के लिए अब जिला मुख्यालय तक बार-बार नहीं जाना पड़ेगा। समाज के कमजोर वर्गों को न्याय पाने में बड़ी सुविधा होगी।

जरूर पढ़ें

August में कितने ‘ विफ़ल ‘, कितने ‘ सफ़ल ‘ ? हर एंगल पर Darbhanga SSP Jagunatharaddi Jalaraddi की पैनी नज़र, आगे ‘ चुनाव...

प्रभाष रंजन, दरभंगा | वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा जगन्नाथ रेड्डी के द्वारा अगस्त माह...

Darbhanga में महिलाओं के लिए बड़ा कदम, One Stop Center का राज्य महिला आयोग रश्मि रेखा सिन्हा ने किया निरीक्षण, कहा — संवेदनशीलता और...

दरभंगा। राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रश्मि रेखा सिन्हा ने समाहरणालय परिसर स्थित...

Darbhanga में तीसरा राजस्व शिविर शुरू, जमाबंदी पंजी वितरण जारी, त्रुटिपूर्ण आवेदन सुधारने का मौका

जाले, दरभंगा। प्रखंड क्षेत्र की पंचायतों में तीसरा राजस्व शिविर बुधवार को आयोजित किया...

Darbhanga में रातोंरात 3 घरों में चोरी, हड़कंप, परिवारों में डर और Police Alert, सोना-चांदी और… पढ़िए पूरी रिपोर्ट

जाले, दरभंगा। कछुआ पंचायत के वार्ड पांच, छह और सात स्थित मलिकपुर गांव में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें