

केवटी, देशज टाइम्स। संविधान सभा के निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में 62 हजार की लागत से निर्मित भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि बीडीओ रूखसार, प्रमुख सोनी देवी, उप प्रमुख धर्मशीला देवी, प्रभारी सीओ चंदन कुमार व बीपीआरओ जय प्रकाश मंडल (Life size statue of Ambedkar made of 62 thousand rupees in Kewati) और पीओ अमित वर्मा ने संयुक्त रुप से किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख प्रतिनिधि राम प्रकाश पासवान ने की। संचालन पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार पंकज ने किया। इस अवसर पर बीडीओ ने डा. अंबेडकर के व्यक्तिव और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब डा.अंबेडकर एक महान विचारक थे। उन्होंने समाज में सबको समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
सामाजिक भेदभाव को दूर करने और समानता का सिद्धांत लागू करने के लिए भारतीय संविधान का मार्ग चुना। कहा कि डा. अंबेडकर ने समाज से अश्पृश्यता एवं कुप्रथाओं को मिटाने, समरसता स्थापित करने और पिछड़े तबके को मुख्यधारा में लाने में अहम भूमिका निभाई है।
डा .भीमराव अंबेडकर ने अपने विचारों से कभी समझौता नहीं किया। डा. अंबेडकर का महिला सशक्तिकरण पर अतुलनीय योगदान रहा है, उनकी सभी उपलब्धियाँ, समाज उत्थान के सभी कार्यों के पीछे उनकी सकारात्मकता है।
भूमि संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक ई. धीरज यादव ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाना तभी सार्थक होगा, जब उनके बताए मार्ग पर हम चलेंगे। बाबा साहब अंबेडकर ने देश के नागरिकों को सामान्य मौलिक अधिकार प्रदान किया है। यह सबों के लिए है।
प्रमुख ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने कहा है कि आप मेरी पूजा नहीं करें मेरी मूर्ति की पूजा नहीं करें बल्कि किताबों को पढ़ें मैं किताबों में हूं। बाबा साहेब हमारे समाज से आए हैं वे सबों के लिए सोचा। मधुबनी के सांसद प्रतिनिधि राम नरेश यादव यदुवंशी ने कहा कि संविधान निर्माता डा. अंबेडकर ने संविधान के पहले लाइन में लिखा है कि हम भारत के लोग इसमें सारी भेदभाव असमानता दूर कर दी गई है। संविधान में सामान्य मौलिक अधिकार सबों के लिए है।
अम्बेडकर देश व पूरे विश्व के लिए हैं। उनका कहना था कि शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो। इससे देश प्रगति के पथ पर सदा अग्रसर रहेगा। मौके पर कार्यक्रम को राजद के प्रदेश महासचिव रामनरेश यादव, पार्टी के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव चंद्रावती
देवी, भाकपा के जिला कमेटी सदस्य रामचंद्र साह, जदयू के प्रखंडध्यक्ष मो. अहमद रेजा बब्लू, मुखिया संध के अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद छोटन, पंसस जगदीर यादव, नागमणि, रामदेव पासवान, कुशेश्वर महतो, रमण कुमार मिश्र, जावेद अशफाक, मो.जूही सहित अन्य कई ने संबोधित किया।


