back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

दरभंगा का कुशेश्वरस्थान…जिस घर में मंत्री, सांसद और विधायक हो वह परिवार भी शराब के अवैध धंधे में लिप्त…लोग क्या कहेंगे…पढ़ लीजिए

spot_img
- Advertisement - Advertisement

प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान देशज टाइम्स। बिहार के बड़े राजनेता के घर से शराब बरामद होने से इलाके में चर्चे गरम हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जेडीयू के मंत्री रहे महेश्वर हजारी एवं कुशेश्वरस्थान के विधायक अमन भूषण हजारी के चचेरे भाई प्रशांत भूषण हजारी के घर के बगल में मौजूद पानी प्लांट से बीस कार्टन विदेशी शराब पुलिस ने बरामद की। प्रकाश भूषण हजारी हाल में हुए नगर निकाय के चुनाव में मुख्य पार्षद का चुनाव लड़ा था लेकिन उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा सुनेगा श्रीमद्भगवद् गीता, ब्रह्माकुमारीज़ का विशाल कार्यक्रम, 9 दिनों तक बहेगी गीता ज्ञान की अमृतधारा, जानिए पूरा शेड्यूल

बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की प्रकाश भूषण हजारी शराब का कारोबार करते हैं और अभी भी उसके यहां शराब मौजूद है। सूचना के बाद जिला की टीम के साथ स्थानीय थाना ने जब छापेमारी शुरू की तो वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। व

- Advertisement -

हां से शराब का कार्टन जब बरामद हुआ तो लोग दंग रह गए। इस क्षेत्र में पहली बार बड़े राजनेता के घर पुलिस की इस कार्यवाई को लोगों ने काफी सराहा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कुशेश्वरस्थान ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लोगों में यह चर्चा आम हो गई की जिस घर में मंत्री, सांसद और विधायक हो वैसे परिवार कैसे शराब के अवैध धंधे में संलिप्त थे।

नाम नहीं बताने के शर्त पर लोगों ने यह भी बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से नेताओ में खलबली तो मच ही गई है। अब कहीं कुशेश्वरस्थान एसएचओ का तबादला ना हो जाये। क्योंकि ये कुशेश्वरस्थान के पहले एसएचओ है जिन्होंने इतने बड़े राजनेता के घर इतनी बड़ी कार्रवाई किये हैं।
इस मामले में एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर जिला की टीम के साथ स्थानीय थाना ने संयुक्त रूप से छापेमारी की जिसमें बीस कार्टून विदेशी शराब बरामद हुआ है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप 2026: India vs Pakistan महासंग्राम में अभिषेक शर्मा की वापसी पर आया बड़ा अपडेट!

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे बड़ी भिड़ंत, वो महामुकाबला जिसका...

Madhubani News: उद्यमियों की बल्ले-बल्ले! अब हर महीने लगेगा DM Anand Sharma का दरबार, बिजली-पानी की टेंशन खत्म?

Madhubani News: जैसे गाड़ी को दौड़ने के लिए चाहिए चकाचक सड़क, वैसे ही उद्योग...

Saas Bahu Aur Saazish: अदिति अरोड़ा सावंत के साथ रोज़ाना पाएं मनोरंजन का फुल पैकेज!

Saas Bahu Aur Saazish News: टीवी की दुनिया का हर राज, हर किस्सा और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें