

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल क्षेत्र में शराब तस्करों के धरपकड़ के लिए पुलिस भले ही संवेदनशील बनी हुई है लेकिन तस्करों की गतिविधि तेज रहने से विभिन्न जगहों पर देसी शराब की बिक्री में इजाफा हो रहा है।
- Advertisement -
जबकि बिरौल पुलिस की ओर से की जा रही लगातार छापेमारी में तस्कर के साथ-साथ इसका सेवन करने वाले लोग भी गिरफ्तार हो रहे है। फिर भी इसके बिक्री में कमी नहीं आ रही है।
- Advertisement -
हालांकि जबसे थानाध्यक्ष के पद पर पुनि सत्य प्रकाश झा ने कार्यभार संभाला है तब से शराब तस्कर के साथ पियक्कड़ों की गिरफ्तारी पहले के अपेक्षा अधिक हो रही है।
- Advertisement -
हालांकि, इस बीच थाना क्षेत्र के लोहनी गांव में छापामारी के दौरान पुलिस ने देव पासवान को उसके घर से 06 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
- Advertisement -


