

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लगातार बिरौल अनुमंडल में शराब माफिया और शराब सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। बिरौल में जहां घर से मिनी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है। वहीं स्थानीय पुलिस ने भी थाना क्षेत्र के नवटोलिया तरबन्ना गांव में बड़ी कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने छापामारी कर विदेशी शराब कर इस धंधे में संलिप्त कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने उक्त गांव के मो. हैदर के घर में छापामारी कर 12.250 लीटर विदेशी शराब बरामद किया।
साथ ही धंधे में संलिप्त कारोबारी मो. हैदर को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। थाना अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि मामले को लेकर सुसंगत धारा के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

