spot_img

Darbhanga में रहती हैं, महिला हैं, मॉनिंग वॉक पर जाती हैं, सब्जी लेने जाती हैं तो रहिए सावधान…!

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा में रहती हैं, महिला हैं, मॉनिंग वॉक पर जाती हैं, सब्जी लेने जाती हैं तो रहिए सावधान…! कारण, शहर में इन दिनों फिर चेन छिनतई की घटनाएं बढ़ी हैं। कटिहार का कोढ़ा गैंग का कुछ अपराधी इन दिनों महिलाओं के साथ वारदातों को लगातार अंजाम दे रहा है। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दरभंगा पुलिस इनदिनों महिलाओं से चेन स्नेचिंग की घटना से परेशान है। ये चेन स्नेचर महिलाओ से कभी मॉर्निंग वॉक के दौरान तो कभी सब्जी खरीदने के दौरान महिलाओं का चेन झपट कर जाते हैं।

- Advertisement -

इसी क्रम में लहेरियासराय थाना क्षेत्र के केएम टैंक शिव मंदिर के पास चेन छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। जबकी दूसरा बदमाश लोगों को चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश कटिहार जिले के रोहतारा थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी समर कुमार है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में बच्चों की लड़ाई में घर में घुसे बदमाश, दंपती को पीटा, सोना-नकद लूटा!

जैसे ही लोगों ने बदमाश को पकड़ा, उसकी जमकर धुनाई कर दी। उसके बाद लोगों ने लहेरियासराय थाने की पुलिस को सूचना दी। फिर पुलिस बदमाश को गिरफ्तार कर थाना ले आई।

थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि खाजासराय मोहल्ले की रहने वाली हिना राय चौधरी बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। इस दौरान भवन निर्माण प्रमंडल कार्यालय के पास बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और गले से सोने की चेन छीनकर भागने लगे। इस दौरान महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने बदमाश को खदेड़कर पकड़ लिया गया। वहीं दूसरा बदमाश सोने की चेन लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में चौंकाने वाली ठगी: भीड़ का डर दिखाकर महिला से उड़ा ले गए सोने की चेन, पुलिस हैरान! | पढ़िए - नकली चालाकी

पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की तो पता चला कि दो अक्टूबर को डीएमसीएच के पास पावर ग्रिड विश्राम गृह के पास इसी बदमाश ने डीएमसीएच एक नर्स से चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज से मिलान करने पर उसका चेहरा मिल रहा है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में अकेली महिला पर जानलेवा हमला, अगरबत्ती देने के बहाने घर में घुसा शख्स, DMCH में भर्ती

इस संबंध में बेंता थानाध्यक्ष रेखा कुमारी ने बताया कि 2 अक्टूबर की शाम को इन्हीं बदमाशों ने डीएमसीएच की नर्स पूजा कुमारी से चेन छिनने की घटना को अंजाम दिया था। सीसीटीवी की फुटेज से उक्त बदमाश की पहचान की जा रही थी। आज गिरफ्तार होने पर पीड़ित महिला नर्स ने उक्त बदमाश की पहचान की है। उन्होंने बताया कि ये पकड़ा गया बदमाश कटिहार के कोढ़ा का रहने वाला है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा पुलिस में दो दरोगा की फ़ेरबदल -‘पुलिस दीदी’ की हुई वापसी! SSP जगुनाथ रेड्डी ने किया ट्रांसफर, लड़कियों में जगी नई उम्मीद

Darbhanga Police: दरभंगा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 'पुलिस दीदी' के नाम से मशहूर दरोगा ईशु रानी को नेहरा थाना की नई जिम्मेदारी मिली है, जिससे छात्राओं में खुशी है। #DarbhangaPolice,#PoliceDidi,#BiharNews

Madhubani News लापता बेटी मिली! मधुबनी पुलिस ने अयोध्या से गायब युवती को परिवार से मिलवाया, जानें पूरी कहानी

Bihar Police: मधुबनी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से लापता एक युवती को खुटौना थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पर #BiharPolice,#MadhubaniNews,#MissingGirl

दरभंगा में अकेली महिला पर जानलेवा हमला, अगरबत्ती देने के बहाने घर में घुसा शख्स, DMCH में भर्ती

Bihar Crime: बिहार के दरभंगा में एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। घर में अकेली सो रही महिला पर अगरबत्ती देने के बहाने घुसे युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप स #BiharCrime,#DarbhangaNews,#CrimeAgainstWomen

मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमला: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान के करीबियों को भी धमकी!

Lawrence Bishnoi Gang: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। जुहू में हुई गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को गोली लगी, जबकि सलमान खान के करीबियों को #LawrenceBishnoiGang,#TigerShroffAttack,#MumbaiCrime