back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के Kusheshwarsthan में लूट का भंडाफोड़, निकला अपराधियों का Samastipur कनेक्शन, अपराधी धराया, सामान बरामद

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। दो माह पूर्व कुशेश्वरस्थान क्षेत्र में हुए लूट की घटना का उदभेदन पुलिस ने कर लिया है।

मंगलवार को बिरौल थाना में प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि वारदात दस अप्रैल की है। पढ़िए उत्तम सेन गुप्ता की रिपोर्ट।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दस अप्रैल की शाम को करीब सात बजे कांड के वादी स्व. समसागर पौद्दार के पुत्र 43 वर्षीय संजय पौद्दार उसड़ी थाना कुशेश्वरस्थान जिला-दरभंगा कुशेश्वर स्थान बाजार से अपने घर जा रहा था।

- Advertisement -

इसी दौरान कमला बलान बांध से दो सौ फीट फुलतोड़ा जाने वाला सड़क के पास पूर्व से एक बुलेट पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति खड़ा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Elevated Road का रास्ता साफ! लोहिया चौक से एकमी तक गरजा बुलडोजर, जाम से मिलेगी मुक्ति?

इन तीनों अज्ञात ने वादी को बुलेट का पेट्रोल खत्म होने के बहाने रोक लिया। वहीं, डरा धमका कर नया ग्लैमर मोटरसाइकिल एवं एंड्रायड मोबाइल फोन छीनकर पश्चिम दिशा की ओर भाग गया।

एसडीपीओ ने जानकारी देते हुए कहा कि वादी की लिखित शिकायत के आधार पर कुशेश्वरस्थान थाना कांड सं. 100/ 23 दिनांक 11अप्रैल 2023 धारा 392 भादवि दर्ज कर विधिवत कांड अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : दुल्हन की तरह Mahashivratri पर सजी बाबा कुशेश्वर की नगरी, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, जानें दर्शन का नया रूट मैप
अनुसंधान के कम में तकनिकी और मानवीय सहायता एवं सुत्र के माध्यम से इस कांड में लूटी गई मोबाइल फोन को ग्राम बसुआ थाना सिंधिया, जिला समस्तीपुर के पास से बरामद किया गया।

लूट की मोबाइल के साथ पकड़ायें राम सागर यादव के पुत्र गोविन्द कुमार ने इस घटना में शामिल अपराधियों नाम 1.कुणाल कुमार पिता किरानी यादव 2.राम नंदन यादव उर्फ नंदा पिता जिवछ यादव दोनों सा.नवटोलिया थाना सिंघिया जिला समस्तीपुर एवं अन्य के बारे में जानकारी दी।
जानकारी के आधार पर अपराधी कुणाल यादव के ससुराल ग्राम उद्दा, थाना कुशेश्वरस्थान से लूटी गई ग्लैमर मोटरसाइकिल तथा लूट की घटना में उपयोग किया गया बुलेट मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है।
घटना में शामिल अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु छापामारी की गई सभी बिहार से बाहर फरार है। घटना में शामिल इन अपराधियों का पूर्व से कोई अपराधिक इतिहास नहीं पाया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 'मां पंचतत्व में विलीन हो गईं...', मुखाग्नि देकर टूटे BJP अध्यक्ष संजय सरावगी, पढ़िए... शब्दों में बयां दर्द... छलका...संस्कार, आशीर्वाद और स्नेह
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

2026 में आ रही हैं धमाकेदार Mahindra SUV, थार से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियां तक!

Mahindra SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी दमदार पहचान रखने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा...

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान महामुकाबले पर बारिश का खतरा!

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा महामुकाबला, भारत और पाकिस्तान...

Esha Deol News: एयरपोर्ट पर कूल लुक में जलवा बिखेरती दिखीं Esha Deol, आथिया भी परिवार संग हुईं स्पॉट!

Esha Deol News: बॉलीवुड में कब कौन सा सितारा कहां स्पॉट हो जाए, कहना...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें