spot_img

Darbhanga News| Laheriyasarai Chatti Chowk Road पर ₹25000 की लूट, दो अंतर जिला क्रिमिनल को लोगों ने पकड़कर जमकर धुना, तीसरा फरार

दरभंगा में अपराध के ग्राफ लंबे हो रहे हैं। ताबड़तोड़ वारदातें हो रही हैं। जाले में डकैती। सिमरी के शोभन इलाके में दो लूट और लूट के दौरान गोली मारने की वारदातें। और अब, आज की ताजा खबर....लहेरियासराय थाना क्षेत्र के चट्टी चौक रोड में ₹25000 की लूट। लूट का अंतरजिला मुजफ्फरपुर से लेकर हाजीपुर के अपराधियों के कनेक्शन...वारदात की गंभीरता को बयां कर रहे हैं। जहां, बीएसएनएल से 3 वर्ष पूर्व सेवानिवृत हुईं सीता देवी की अपराधियों की अग्नि परीक्षा की आहूति से स्थानीय दिलेर, साहसी लोगों ने बचाया। मुजफ्फरपुर के दो अपराधियों को दबोचा। जमकर पीटा। लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार के हवाले किया। वहीं, तीसरा हाजीपुर का लुटेरा...कहां हैं? तलाश चल रही है। तहकीकात हो रहे हैं।

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Darbhanga News| Laheriyasarai Chatti Chowk Road पर ₹25000 की बड़ी लूट की वारदात सोमवार को हुई है। मगर, अपराधियों के आगे लोगों की जांबाजी भारी पड़ गई। लोगों ने inter-district Muzaffarpur के दो criminals को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। वहीं तीसरा,Hajipur का criminal फरार है। फिर से, दरभंगा शहर लूट की वारदात से सहमा है। जहां, सोमवार को डाकघर से पेंशन की राशि निकालकर आम क्या खरीदने लगीं सीता देवी के साथ पूरा दरभंगा एकबारगी सहम उठा है।

- Advertisement -

Darbhanga News| ताजा बड़ी वारदात लहेरियासराय थाना क्षेत्र के चट्टी चौक रोड पर

जानकारी के अनुसार, ताजा बड़ी वारदात लहेरियासराय थाना क्षेत्र के चट्टी चौक रोड पर हुई है। शहर से लेकर शोभन बाईपास सड़क पर पिछले तीन दिनों में यह लूट की तीसरी वारदात है। जहां, अपराधियों के मनोबल अचानक हाई हो गए हैं। अभी कुछ दिनों पूर्व तक, दरभंगा से लेकर जिले के विभिन्न हिस्सों में आपराधिक वारदातों पर काफी लगाम लगा था।

- Advertisement -

Darbhanga News| जाले में सहसपुर के रामपदारथ सिंह के घर भीषण लूटपाट

लेकिन, जाले में सहसपुर पंचायत के वार्ड 13 मदौली टोला में सात सशस्त्र अपराधियों ने स्व. बिहारी सिंह के पुत्र रामपदारथ सिंह के घर भीषण लूटपाट, गोलीबारी और गृहस्वामी से मारपीट की वारदात को अंजाम देकर जो सनसनी फैलाई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में मखाना अनुसंधान और प्रसंस्करण इकाइयों का केंद्रीय सचिव अविनाश जोशी ने किया निरीक्षण, किसानों से की बात

Darbhanga News| तीन दिनों पूर्व सिमरी के शोभन बाइपास सड़क पर पंद्रह घंटे के अंदर दो लूट, गोली मारने की वारदात…और अब चट्टी चौक रोड पर ₹25000 की लूट

वह तीन दिनों पूर्व सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन बाइपास सड़क पर पंद्रह घंटे के अंदर एक हीं सड़क पर गोली मारकर लूट की दो वारदातों के बाद आज फिर से लहेरियासराय थाना क्षेत्र के चट्टी चौक रोड में ₹25000 लूट की घटना को अंजाम। गनीमत यहां यह रही, स्थानीय लोगों ने लुटेरों को दबोच लिया। जमकर धुनाई कर दी। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

Darbhanga News| अपराध पर अंकुश बेहद जरूरी

लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तैनात होने के बाद से अपराधी और उचक्के घरों में दुबक गए थे। मतगणना खत्म होने के बाद और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को जिले से जाते हीं अपराधी बिल से निकलना शुरू हो गया है। जगह-जगह अपराधियों तांडव शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें:  निर्दलीय MLC के भाजपा समर्थन पर JDU नेता श्याम रजक ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Darbhanga News| शोभन बाइपास सड़क पर गोली मारने की वारदात में किसी की अब तक गिरफ्तारी नहीं

तीन दिन पूर्व सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन बाइपास सड़क पर 15 घंटे के अंदर एक हीं सड़क पर गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि अब तक उसे मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। लेकिन घायल दोनों व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

Darbhanga News| लहेरियासराय थाना क्षेत्र के चट्टी चौक रोड में ₹25000 लूट में ग्रामीणों की दिखी ताकत

सोमवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के चट्टी चौक रोड में ₹25000 लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो उचक्के को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। और पकड़ने के बाद जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों उचक्के को हिरासत में लेकर थाना ले आई। पढ़िए वारदात की इनसाइड स्टोरी

Darbhanga News| इंद्रा नारायण ठाकुर की पत्नी सीता देवी मुख्य डाकघर से पेंशन की राशि लेकर निकलीं

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन लाइव प्वाइंट निवासी इंद्रा नारायण ठाकुर की पत्नी सीता देवी लहेरियासराय मुख्य डाकघर से पेंशन का ₹25000 निकाल कर अपने झोला में रखकर डाकघर से बाहर निकली मुख्य सड़क किनारे एक आम की दुकान पर आम खरीदने लगी।

यह भी पढ़ें:  बिहार की सियासत में भूचाल! केके पाठक से टकराव- राजनीति में एंट्री | शिक्षामित्र से MLC बने बंशीधर ब्रजवासी के किस फैसले ने बढ़ाई हलचल?

Darbhanga News| झोला में ब्लैड मारकर 24500 निकाल कर हो गया फरार

इस दौरान उचक्के ने झोला में ब्लैड मारकर 24500 निकाल कर फरार हो रहा था। महिला को अंदेशा हो गया कि उसके झोला से पैसा गायब हो गया है। महिला शोर मचाने लगी। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों को चक्की पर धर दबोचा। जमकर पिटाई कर दी।

Darbhanga News| अंतरजिला मुजफ्फरपुर और हाजीपुर के थे अपराधी, दो धराया, एक फरार

दोनों अपराधी की पहचान मुजफ्फरपुर के बेरिया निवासी स्व. जोगिंदर तिवारी के पुत्र मनोज तिवारी व अविनाश पांडे के पुत्र अनिकेत पांडेय के रूप में की गई। वहीं तीसरा अपराधी हाजीपुर जिले के सुनील पांडेय जो लूट का रुपया लेकर फरार हो गया।

Darbhanga News| थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द हीं लूट की रुपए के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीता देवी बीएसएनएल से 3 वर्ष पूर्व सेवानिवृत हुई थी। प्रत्येक महीने डाकघर से अपना पेंशन प्राप्त करती थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चलती ट्रेन में चढ़ना पड़ा भारी! गया जंक्शन पर ट्रैक पर फंसे यात्री की दर्दनाक मौत

Gaya News: गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई।

ड्रोन से निगरानी और सेंसर से सिंचाई! भागलपुर के किसानों के लिए खास ट्रेनिंग

Bhagalpur smart horticulture: भागलपुर के 30 किसानों को स्मार्ट बागवानी का पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ड्रोन और सेंसर तकनीक से खेती की लागत घटेगी और फल उत्पादन बढ़ेगा।

Bhagalpur Ganga Digital Mapping: अंग्रेजों के जमाने के बांधों पर बड़ा फैसला, ड्रोन से होगी निगरानी

Bhagalpur Ganga digital mapping के जरिए भागलपुर में अंग्रेजों के जमाने के बांधों और तटबंधों को बचाने की नई रणनीति तैयार की जा रही है।

दिवाली-छठ पर इंदौर से पटना की ट्रेनों में फुल हुई सीटें, कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट?

Indore to Patna train: दीवाली और छठ महापर्व के कारण इंदौर से पटना आने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। जानिए प्रमुख ट्रेनों, स्पेशल विकल्पों और टिकट बुकिंग की स्थिति।