back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल पुलिस का बड़ा एक्शन… अंतर जिला गिरोह के कोढ़ा गैंग का किया पर्दाफाश…बिरौल में डेरा जमाकर आसपास समेत कई जिलों में लूटपाट को दे रहा था अंजाम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल पुलिस ने कोढ़ा गैंग के एक बड़े अंतर जिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गैंग के अपराधी कई महीनों से बिरौल में भाड़े का मकान लेकर रह रहा था। इस गिरोह का मास्टर माइंड सनी यादव को पुलिस ने दबोच एक अन्य गुर्गे के साथ दबोच लिया है जबकि इसका लाइनर अब भी पुलिस पकड़ से फरार है।

- Advertisement -

मगर, बिरौल पुलिस ने थाना क्षेत्र में बढ़ते छिनतई की घटनाओं का पुलिस ने गुरुवार को उदभेदन कर लिया। इसका खुलासा करते हुए एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि अपराधकर्मियों की धरपकड़ के लिए कोठी पुल चौक एसएच 17 मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग का आदेश दिया गया था।

- Advertisement -

इसी समय सहरसा की ओर से एक बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 06एएफ-5541 पर दो सवार व्यक्ति आ रहे थे, जो पुलिस बल को देखकर पुनः सहरसा की तरफ लौटकर भागना चाहे। इसी समय पुलिस बल के सहयोग से दोनों को पकड़कर लिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bokaro News: चास में मतदान केंद्रों पर गरमाया माहौल, डीसी-एसपी के औचक निरीक्षण में पोलिंग एजेंट प्रचार सामग्री के साथ पकड़े गए

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस निगरानी में लेते हुए नाम पता पूछा तो एक ने सनी यादव पिता स्व.अर्जुन यादव, दूसरा अंकित कुमार पिता श्याम यादव दोनों ग्राम नयाटोला जुराबगंज थाना कोढ़ा जिला कटिहार बतलाए तथा तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक-एक लोडेड देशी कट्टा और 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद की गई।

दोनों से सघन पूछताछ किया गया तो ये लोग बैंक के अवधि में वहां जाकर खड़े होकर बैंक से राशि लेकर निकलने वाले ग्राहक को पिछाकर सुनसान जगहों, भीड़ भाड़ जगहों पर पैसा छिना-छपटी कर पुनः लौट जाने की बात स्वीकार किया है।

एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों ने विभिन्न तिथि को बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार पोल्ट्रफॉम से 40 हजार रुपया, सुपौल बाजार से 1 लाख रुपया, सुपौल बाजार पीएनबी बैंक के आगे एक ग्राहक के झोला से 1 लाख, सुपौल बाजार से 20 हजार, घनश्यामपुर थाना अन्तर्गत पेट्रोल पंप के पास से 75 हजार,

कुशेश्वरस्थान थाना अन्तर्गत मोटरसाइकिल के डिक्की से 1 लाख रुपया के अलावा वर्ष 2015 में पूर्णिया जिला अन्तर्गत नवरोतन हाता से 2 लाख तथा लखीसराय जिला अन्तर्गत एक ग्राहक को हथियार का भय दिखाकर 3 लाख रुपया अभीतक इन लोगों के की ओर से लूटपाट एवं छिन-छपट की गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: MNREGA Scheme में बड़ा खेल, एक पुलिया पर दो योजनाओं का पैसा? JE का 'जादुई' दिमाग देख चकरा जाएंगे आप

एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी एवं अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार व गुड्डू कुमार तथा पुलिस बल टीम में शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Holashtak 2026: जानिए होलाष्टक का महत्व और इससे जुड़ी पौराणिक कथा

Holashtak 2026: सनातन धर्म में पर्वों और त्योहारों का विशेष महत्व है, और इन्हीं...

Zero Depreciation Car Insurance: जानिए क्या है यह और आपके लिए कितना फायदेमंद?

Zero Depreciation Car Insurance: क्या आप अपनी कार के लिए सबसे बेहतरीन बीमा पॉलिसी...

DA Hike 2026: होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, बढ़ेगा महंगाई भत्ता!

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए होली का त्योहार इस बार दोगुनी...

आज का Today Horoscope: पंचग्रही योग का राशियों पर विशेष प्रभाव

Today Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं और खगोलीय पिण्डों की चाल का मानव जीवन पर गहरा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें