back to top
13 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga के तीन थाना सीमा का संवेदनशील इलाका…अवैध लॉटरी-जुआ का अड्‌डा, अवैध झोपड़ी हटीं…मगर?

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

Darbhanga के तीन थाना सीमा का संवेदनशील इलाका…अवैध लॉटरी-जुआ का अड्‌डा, अवैध झोपड़ी हटीं…मगर?मिलान चौक पर अवैध लॉटरी-जुआ का खुलासा होने के बाद और वार्ड पार्षद की त्वरित कार्रवाई से हड़कंप तो है…स्थानीय महिलाओं की सूचना पर अवैध झोपड़ी हटाई गई, पार्षद नवीन सिन्हा ने कहा – सामाजिक गंदगी भी साफ करना है जिम्मेदारी@प्रभास रंजन, देशज टाइम्स,दरभंगा।

दरभंगा, देशज टाइम्स। नगर निगम क्षेत्र के मिलान चौक, जो वार्ड संख्या 21 और 24 के मध्य तथा नगर, लहेरियासराय और कोतवाली थाना की सीमाओं पर स्थित है, वहां अवैध लॉटरी और जुआ के धंधे का भंडाफोड़ हुआ। यह कार्रवाई तब हुई जब सोशल मीडिया ग्रुप पर कुछ संभ्रांत महिलाओं ने इस संदिग्ध गतिविधि की जानकारी साझा की।

सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद ने की कार्रवाई

  • वार्ड पार्षद नवीन सिन्हा ने बगलगीर के पार्षद खलीकुजमां और कोतवाली थाना पुलिस को साथ लेकर ऑन द स्पॉट जांच की। मौके पर लॉटरी और जुआ की सामग्री बरामद हुई। धंधा चलाने वाला व्यक्ति भीड़ देख फरार हो गया। पार्षद ने मौके पर अपने सफाईकर्मियों को बुला कर झोपड़ी को ध्वस्त करवा दिया।

स्थानीय महिलाओं का आभार, समाज को जागरूक रहने की अपील

पार्षद नवीन सिन्हा ने बताया कि—

“सिर्फ सड़क की सफाई नहीं, समाज की गंदगी को मिटाना भी हमारा कर्तव्य है।”
उन्होंने सूचना देने वाली महिलाओं का आभार जताया और आम लोगों से आग्रह किया कि –

गोपनीय रूप से भी आप अवैध गतिविधियों की सूचना दें। प्रशासन या पार्षद स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

स्थानीय जनता का मिला समर्थन, पुलिस पर भी लगे सवाल

स्थानीय लोगों ने पार्षद और पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया। लेकिन कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस और मकान मालिक इस गतिविधि को संरक्षण दे रहे थे और किराया भी वसूल करते थे।

यह भी पढ़ें:  रात 12 बजे आया कॉल “हम छपरा में हैं"...Darbhanga में स्कूल के बहाने घर से निकली नाबालिग, छपरा से समस्तीपुर तक मचा हड़कंप? Police कर रही लोकेशन ट्रैक, जानिए क्या है पूरी रिपोर्ट

तीन थाना सीमा का संवेदनशील इलाका

यह इलाका दरभंगा का संवेदनशील पॉइंट माना जाता है क्योंकि—मिलान चौक तीन थाना क्षेत्रों (नगर, लहेरियासराय, कोतवाली) की सीमा पर है। ऐसे क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों को पकड़ने में ढिलाई हो जाती है, जिससे गैंग, लॉटरी माफिया, और नशाखोरी को बढ़ावा मिलता है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के दो दर्जन से अधिक BLO के वेतन पर रोक, जानिए बड़ी वजह

सतीश झा, दरभंगा | मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत चल रहे...

बकरी चराने गई थी किशोरी, आम के बगान में हुआ कुछ ऐसा कि जाले में मच गया कोहराम

जाले (दरभंगा), देशज टाइम्स| DeshajTimes| दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के एक गांव में...

डॉक्टर से दिखलाकर लौट रही थी महिला, रास्ते में मिक्सर मशीन ट्रक से कुचलकर मौत, 3 जख्मी-Bakarganj में दिल दहला देने वाला हादसा!

दरभंगा/प्रभास रंजन, देशज टाइम्स। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज पाली राम चौक के पास...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें