मई,13,2024
spot_img

दरभंगा में लव जिहाद! सिंहवाड़ा की दो आपस में चचेरी बहनों ने रचा ली मुस्लिम लड़कों से शादी, इस्लाम धर्म भी कबूला, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
spot_img
spot_img

रभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां लव जेहाद (Love Jihad in Darbhanga!) का मामला सामने आया है। इस लव जिहाद में शादी भी है तो धर्म परिवर्तन की कहानी भी। जी हां, दरभंगा में लव जिहाद!

 

सिंहवाड़ा की दो आपस में चचेरी बहनों ने रचा ली मुस्लिम लड़कों से शादी, इस्लाम धर्म भी कबूला, पढ़िए पूरी खबर  हिंदू समुदाय की दो लड़कियों ने मुस्लिम लड़के से निकाह करके सनसनी मचा दी है। इतना ही नहीं निकाह से पहले दोनों ने हिंदू धर्म को भी छोड़ दिया है और वाक्यादा इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है।

इसकी पुष्टि खुद दोनों लड़कियों के अभिभावकों ने करते हुए कहा है कि दोनों लड़की आपस में चचेरी बहन हैं। फिलहाल पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों लड़की 15 दिसंबर को घर से सिलाई-कढ़ाई सीखने के बहाने घर से निकली थी, लेकिन देर शाम जब लौट कर घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने जगह-जगह काफी खोज-बीन की। तब यह जानकारी मिली कि गांव के दो मुस्लिम लड़के भी गायब हैं।
ऐसे में जल्द ही सभी को यह भी पता चल गया कि लड़की और लड़का में पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़कियां दोनों लड़कों के साथ भाग निकली हैं। इसके बाद लड़की के परिजनों ने सिंहवाड़ा थाने में अपहरण के साथ लव जिहाद का मामला दर्ज कराया था। इसमें पुलिस को बीती रात सफलता मिली। चारों को कोलकाता से गिरफ्तार कर दरभंगा लेकर पहुंची। जहां सभी को अदालत में पेश किया गया।

जानकारी के अनुसार, पूरे मामले को लव जिहाद के एंगल से भी देखते हुए चारों के बालिग होने के दावे के बाद SDPO कृष्णनंदन कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है।

SDPO कृष्णनंदन कुमार ने बताया, दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना इलाके से दो लड़कियों के गायब होने की बात सामने आने के बाद से पुलिस एक्शन में थी। दोनों की लगातार खोज पुलिस कर रही थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Election LIVE 🔴 | DM Rajeev Roshan और SSP Jagunath Reddy...पल-पल...हर खबर...चप्पे-चप्पे पर नजर...जीत गया दरभंगा का लोकतंत्र

आखिरकार दोनों लड़की को दो लड़के के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों लड़की ने पकड़े गए दोनों युवकों के साथ शादी रचा ली है। सभी को दरभंगा न्यायालय भेजा गया है। अदालत के निर्देश का इंतजार है। अदालत के आदेश का पालन किया जाएगा।

वहीं, दोनों लड़कियों की मां ने पुलिस को बताया है कि उनकी लड़की को बहला-फुसलाकर मुस्लिम लड़का लेकर भाग गया। उसका घर्म परिवर्तन कराकर शादी कर लिया है। मां ने बताया कि वह हर हाल में उसे अपने साथ ले जाएगी और दोनों को वापस हिंदू बनाकर रखेगी।

लड़की की मां ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम कि इन लड़कों से कब और कैसे संपर्क में आईं। इधर, लड़के वालों के दबाव में दोनों लड़की लड़के के साथ जाने की बात पर अड़ी है। यहां तक वह दोनों अपने परिजनों को पहचानने से इनकार कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Election LIVE 🔴| बहादुरपुर का कुशोथर...EVM

अब सबकी निगाहें दरभंगा अदालत की तरफ हैं कि लड़की ने आखिरकार अदालत में अपना बयान क्या दिया और अदालत ने फिर क्या आदेश आएगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें