back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

Darbhanga के केवटी में 3 बच्चों की अम्मा का इश्क वाला अपहरण….Madhubani का आशिक….

spot_img
- Advertisement - Advertisement

केवटी, देशज टाइम्स। केवटी थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन बच्चे की मां का बहला-फुसला कर अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। वैसे, मामला अपहरण की कही जा रही है लेकिन इसमें आशिकी भी है। कारण, घर से सारा सामान बंटोरकर कोई महिला दुर्गापूजा देखने नहीं जाती।

- Advertisement -

इस खबर में अपहरण से ज्यादा आशिकी है। भले, इस मामले को लेकर अपहृत महिला की सास ने केवटी थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मधुबनी जिले के सकरी थाना अंतर्गत सागरपुर गांव निवासी विष्णु पासवान का पुत्र अजय पासवान को आरोपित किया है, मगर एंगिल में प्रेम भाव साफ है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

प्राथमिकी में अपहृत महिला की सास ने बताया है कि उनकी बहू 24 अक्टूबर की शाम 6 बजे अपने दो पुत्रों को घर पर छोड़कर एक छोटी पुत्री को अपने साथ लेकर दुर्गापूजा देखने के लिए केवटी गई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga AIIMS: दरभंगा AIIMS निर्माण में आएगी अब तूफानी तेजी? DM ने दिए ऐसे निर्देश कि सब हो गए अलर्ट! पढ़िए... 'सुपर-स्पेशलिटी' सूर्योदय अब ज्यादा दूर नहीं!

लेकिन रात्रि के करीब 11 बजे तक वह वापस घर नहीं लौटी तो मुझे आशंका हुई क्योंकि वह अपने दो पुत्रों को घर पर छोड़कर गई थी। इसके बाद अपने स्तर से सपरिवार उसकी खोजबीन व पता लगाने में लग गए।

इसी बीच बहू की मां ने फोन कर कहा कि उसकी लड़की को अजय पासवान ने बहला – फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया है। इसके बाद अपने घर रूपया और जेवरात देखी तो पता चला कि वह अपने साथ घर से नकद 50 हजार रूपया और करीब 2 लाख की सोने -चांदी की जेवरात ले गई है। पुलिस ने उक्त मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 विश्व कप से Lockie Ferguson की वापसी: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका!

Lockie Ferguson: टी20 विश्व कप के बीच में एक ऐसी खबर आई है जिसने...

Mahashivratri Wishes: बॉलीवुड सितारों ने भक्ति में लीन होकर दी महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

Mahashivratri Wishes: शिव भक्तों के लिए साल का सबसे बड़ा दिन, महाशिवरात्रि का पावन...

अडानी एंटरप्राइजेज का बड़ा दांव: डिफेंस अधिग्रहण से रक्षा क्षेत्र में मजबूत होगी पकड़

Defense Acquisition: भारत के रक्षा क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में...

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें किसने कितनी वसूली फीस!

Shahid Kapoor News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों एक ही नाम गूंज रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें