spot_img

Madhubani News|Bisfi News| दरभंगा के केवटी में Madhubani के बिजली मिस्त्री की ट्रक से कुचलकर मौत

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News|Bisfi News| दरभंगा के केवटी में Madhubani के बिजली मिस्त्री की ट्रक से कुचलकर मौत की बड़ी खबर है। जहां, बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के खैरी बांका गांव निवासी हाजी हसनैन के पुत्र पेशे से निजी बिजली मिस्त्री मो.चांद उर्फ इरफान की मौत ट्रक की ठोकर से दरभंगा जिले के एनएच 527 बी पथ पर केवटी थाना से (Madhubani mechanic dies in accident in Darbhanga) सटे एक किमी उत्तर बनवारी के पास हो गई। तत्काल स्थानीय लोगों ने कुचलकर भाग रहे ट्रक और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

- Advertisement -

Madhubani News|Bisfi News| बिस्फी खैरी बांका के चांद की दरभंगा के बनवारी केवटी में मौत

हादसे से बिस्फी खैरी बांका के चांद की दरभंगा के बनवारी केवटी में मौत के बाद तत्काल केवटी पुलिस वहां पहुंची। तहकीकात तेज किया। जहां, बताया गया कि चांद बाइक से दरभंगा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक जेएच 10 एटी 3803 ने उसे ठोकर मारते हुए कुचल दिया। जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अलर्ट Darbhanga Power Cut ! दरभंगा में रविवार रात 2 बजे से 6 बजे तक गुल रहेगी बत्ती, इन 25 इलाकों में छाएगा अंधेरा

Madhubani News| Bisfi News| केवटी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही केवटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर आनन-फानन में पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया। मृतक की पहचान होने के पश्चात उसके परिजनों को जानकारी दी। पोस्टमार्टम कराने के पश्चात केवटी थाना पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। परिजनों की ओर से अंतिम संस्कार कर दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News मधुबनी के मंदिर से गायब हुईं सदियों पुरानी गुप्तकाल की विष्णु और दुर्गा प्रतिमाएं! हड़कंप, जानिए पूरा मामला

Madhubani News| Bisfi News| हादसा सुबह आठ बजे की बताई जा रही है। जहां,

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह आठ बजे की बताई जा रही है। जहां, वह सुबह अपनी बाइक प्लेटिना से घर से केवटी की ओर जा रहे थे। ट्रक दरभंगा से रहिका की ओर जा रहा था। इसी क्रम में वह उक्त स्थल पर ट्रक की चपेट में आ गए। सूचना मिलते हीं केवटी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime कमतौल में दहशत! तलवार से हमला, पूरा परिवार लहूलुहान; ₹1500 लूटकर घर में तोड़फोड़, दो गिरफ्तार

Madhubani News| Bisfi News| लोगों ने कुचलकर भाग रहे ट्रक और चालक को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

वहीं, स्थानीय लोगों ने कुचलकर भाग रहे ट्रक और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस बाइक और ट्रक को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। वह घर पर हीं निजी तौर पर बिजली मिस्री का काम करते थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्कूल भवन में गड़बड़ी: पटना DEO पर सीधे कार्रवाई, वेतन से कटेगा 2 हजार का जुर्माना! अगली सुनवाई की तैयारी

Patna DEO: पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी पर लोक शिकायत निवारण प्राधिकार ने 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। स्कूल भवन निर्माण में कथित अनियमितता की रिपोर्ट न देने पर यह #PatnaNews,#BiharEducation,#DEOFine

बिहार की पिंक बस ड्राइवर बेटियों के साथ ये क्या हुआ…! ‘शरीर में जान नहीं है और चली है बस चलाने’ 4 महिलाओं ने...

Bihar Pink Bus: बिहार में महिला सशक्तिकरण की मुहिम को बड़ा झटका लगा है. पिंक बस चलाने के लिए प्रशिक्षित 4 महिला ड्राइवरों ने काम छोड़ दिया है. उन्हें 6 महीने तक बस चलाने नहीं द #BiharPinkBus,#WomenDrivers,#BiharTransport

Bihar Politics | JDU में ‘केकड़ा-बिच्छू’ बने मालिक! अनंत सिंह का भड़काऊ हमला, बोले- ‘औकात पता चल जाएगी’!

Anant Singh: जेडीयू से 6 साल के लिए निकाले गए बाहुबली नेता अनंत सिंह के तेवर कम नहीं हुए हैं. उन्होंने पार्टी को 'औकात' बताने की धमकी दी है, वहीं उनके आवास पर जश्न और आतिशबा #AnantSingh,#BiharPolitics,#JDU

Bihar Bus App पटना से दिल्ली-झारखंड जाना होगा आसान! सरकारी बसें अब मोबाइल पर दिखेंगी, घर बैठे टिकट बुक करें

Bihar Bus App: बिहार के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) जल्द ही 'वेयर इज माई बस' ऐप लॉन्च करेगा। इससे सरकारी बसों की लाइव लोकेशन ट्रैक कर #BiharBusApp,#BSRTC,#LiveTracking