प्रभास रंजन, दरभंगा देशज टाइम्स। मां शिक्षिका, पिता अफसर…Madhubani Navodaya की छात्रा का Darbhanga में suicide, पंखे की फांसी पर झूलती मिली लाश। दरभंगा में बड़ी सनसनी।
दरभंगा | बेटी ने क्यों चुनी मौत की राह?
14 साल की नवोदय छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान। मां शिक्षिका, पिता अफसर… बेटी ने क्यों चुनी मौत की राह? छात्रा ने खुदकुशी कर दी, पुलिस बेखबर! थानाध्यक्ष बोले- जानकारी नहीं, जबकि कमरे में मिली छात्रा की लाश। आखिर क्यों? तीन बहनों में बीच वाली ने मौत को गले लगाया
दरभंगा | नवोदय विद्यालय की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
दरभंगा (देशज टाइम्स): विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर नवटोलिया में 14 वर्षीय छात्रा सुमन प्रिया ने बीती देर रात खुदकुशी कर ली। उसकी लाश पंखे से लटकती हुई मिली।
मृतका का परिवार और पृष्ठभूमि
सुमन प्रिया, मधुबनी जिला के खजौली थाना क्षेत्र के कुसुमा मरार गांव निवासी दिनेश कुमार की पुत्री थी। पिता बांका जिले में जिला पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर तैनात हैं। मां केवटी प्रखंड के कोयला स्थान में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। छात्रा अपनी मां के साथ सुंदरपुर स्थित पवन चौधरी के मकान में किराए पर रह रही थी।
पढ़ाई और मानसिक स्थिति
सुमन मधुबनी के नवोदय विद्यालय में कक्षा नौवीं की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार, पिछले ढाई-तीन महीनों से वह अवसाद (डिप्रेशन) से ग्रसित थी और इसी कारण वह अपनी मां के साथ रह रही थी। उसका इलाज भी चल रहा था। परिवार में तीन बहनों में सुमन बीच की थी।
पुलिस का बयान
घटना की जानकारी के बावजूद विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।