spot_img

Darbhanga News|Manigachi News| विशौल टटुआर निर्माणाधीन पुल के गड्‌ढे में गिरने से Madhubani के बाइक सवार युवक की मौत

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

Darbhanga News|Manigachi News| विशौल टटुआर निर्माणाधीन पुल के गड्‌ढे में गिरने से Madhubani के बाइक सवार युवक झंझारपुर प्रखंड के भैरव स्थान थाना क्षेत्र के रैया गांव निवासी 18 वर्षीय शुभम कुमार की मौत हो गई है। वैसे भी यह निर्माणाधीन पुल का गड्‌ढा हादसे का प्वाइंट बन गया है। आए दिन लोग और बाइक सवार यहां गिर रहे हैं। चोटिल हो रहे हैं। बावजूद किसी का ध्यान इस ओर नहीं है।

- Advertisement -

Darbhanga News|Manigachi News|शुभम कुमार यहां किसी रिश्तेदार से मिलने आए थे। इसी दौरान

जानकारी के अनुसार, शुभम कुमार यहां किसी रिश्तेदार से मिलने आए थे। इसी दौरान विधिपुर से पैटघाट में एन एच 57 को जोड़ने वाली निर्माणाधीन प्रधानमंत्री सड़क के बीच सड़क होते हुए अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान सड़क के बीच बन रहे पुल के दोनों ओर बिना किसी जानकारी के वह बाइक समेत पुल के नीचे पानी भरे गड्‌ढे में गिर पड़े। पुल के नीचे गिरने पर हुई आवाज को सुनकर रात के वक्त सड़क पर टहल रहे लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। मनीगाछी पुलिस को इसकी सूचना दी।

- Advertisement -

Darbhanga News|Manigachi News| थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया, तत्काल जानकारी मिलते ही वहां पुलिस दल के साथ पहुंचे। युवक शुभम को अस्पताल लेकर गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई थी। बाइक के नंबर के लोकेशन से उसकी पहचान होने पर उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। परिजनों के पहुंचने पर स्थानीय पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए लाश को डीएमसीएच भेज दिया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद लाश को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खौफनाक! दरभंगा में पोखर किनारे मिला नवजात बच्ची का शव, पहचान न होने से गहराया रहस्य

Darbhanga News|Manigachi News| ग्रामीणों ने देशज टाइम्स को बताया

वहीं,स्थानीय ग्रामीणों ने देशज टाइम्स को बताया कि विधिपुर से पैटघाट में एनएच 57 को जोड़ने वाली निर्माणाधीन प्रधानमंत्री सड़क के बीच छोटे-छोटे पुल पुलिया बन रहे हैं। यह सभी राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो गए हैं। आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। मगर किसी का ध्यान इस ओर नहीं है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice