back to top
11 नवम्बर, 2024
spot_img

Darbhanga-Jayanagar NH 527B लूटकांड का खुलासा, बेहोश कर लूटी बाइक और ₹10,000 कैश में निकला Madhubani कनेक्शन, युवक ने उगले राज, अन्य की तलाश

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा लूटकांड का खुलासा हो गया है। बेहोश कर करहटिया मोड़ पर एक युवक से लूटे गए मोबाइल, बाइक और ₹10,000 मामले में दरभंगा की केवटी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वारदात 4 अक्टूबर का है। एफआईआर अज्ञात के खिलाफ किया गया था।

दरभंगा लूटकांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार – लूटा गया मोबाइल बरामद

मगर, आज गुरुवार को लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मधुबनी के पोखर शाम गांव निवासी रौशन यादव को गिरफ्तार करते हुए – मोबाइल बरामद कर लिया है। केवटी, दरभंगा देशज टाइम्स।

केवटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंडौल के आरोपी को दबोचा, भेजा न्यायिक हिरासत में

दरभंगा, देशज टाइम्स | दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूटकांड का उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह लूट की घटना 4 अक्टूबर 2024 को दरभंगा-जयनगर एनएच 527बी के करहटिया मोड़ पर हुई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान और बरामदगी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधुबनी जिला के पंडौल थाना क्षेत्र के पोखर शाम गांव निवासी रौशन कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना के दौरान लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है। फिलहाल पुलिस अन्य सहअभियुक्तों और लूटी गई बाइक की तलाश में जुटी है। वहीं, गिरफ्तार युवक ने पुलिस को कई राज बताएं हैं। पुलिस अभी इसे गुप्त रखते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।

लूट की घटना और प्राथमिकी में क्या है दर्ज

इस लूटकांड को लेकर कोयलास्थान गांव निवासी राज नंदन यादव ने 14 अक्टूबर 2024 को केवटी थाना कांड संख्या 341/024 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में बताया गया कि मारपीट कर बेहोश किया गया और फिर बाइक, मोबाइल तथा ₹10,000 नकद लूट लिए गए।

राज नंदन यादव ने जो बताया था

इस संबंध में स्थानीय थाना क्षेत्र के कोयलास्थान गांव निवासी राज नंदन यादव ने केवटी थाने में 14 अक्टूबर 024 को केवटी थाने में एफआईआर कांड सं0 341/024 करायी थी। इसमें मारपीट कर बेहोश कर बाइक, मोबाइल छीनने व दस हजार ले लेने का आरोप लगाया गया था।

पुलिस का बयान और अगली कार्रवाई

केवटी थाना पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच व मोबाइल ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी, और पूरे गैंग का नेटवर्क उजागर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना की गंभीरता और स्थानीय प्रभाव

यह लूटकांड एनएच पर घटित होने के कारण क्षेत्र में दहशत और असुरक्षा की भावना फैली थी। केवटी पुलिस द्वारा समय पर की गई कार्रवाई से स्थानीय लोगों में पुलिस पर भरोसा बढ़ा है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga — सैदनगर में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया बाइक चोर, लहेरियासराय पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार

दरभंगा | लहेरियासराय थाना पुलिस ने रविवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक...

Major Road Accident in Darbhanga — शोभन-एकमी बायपास पर वाहन ने बाइक सवार 30 वर्षीय मुकेश को रौंदा, DMCH में मौत

हनुमाननगर | शोभन–एकमी बायपास सड़क पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

Darbhanga में JDU ने लिया सख्त एक्शन, दल विरोधी गतिविधियों के आरोप में युवा जदयू के प्रदेश महासचिव गौरव कुमार राय निष्कासित

कुशेश्वरस्थान पूर्वी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बाद...

Darbhanga — राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार ने दिखाई हरी झंडी, Begusarai के लिए हुए रवाना

दरभंगा | राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दरभंगा प्रमंडल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें